Independence Day 2023: हमारा भारत देश की अपनी विविधता के कारण ही विदेशों में भी अलग पहचान हैं। यहां हर धर्म के त्योहारों को मिलकर धूमधाम से मनाया जाता है। हमारे देश में हर त्योहार पर मेहंदी लगाने का रिवाज है। माना जाता है कि मेहंदी लगाने से हर त्योहार की शुभता बढ़ जाती है। ऐसे में जब हम भारत के सबसे बड़ा त्योहार यानी कि आजादी का जश्न मनाने जा रहे हैं तो हाथों पर मेहंदी क्यों ना हो।
दरअसल, 15 अगस्त के दिन हर भारतीय पूरे मन से देशभक्ति के रंग में रंगा होता है। लोग अपने-अपने तरीकों से स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करते हैं। इस साल हम अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
अगर आप कुछ अलग तरीके से इस साल स्वतंत्रता दिवस मनाने का सोच रही हैं तो अपने हाथों पर कुछ स्पेशल सी मेहंदी लगवा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने हाथों में लगा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Independence Day 2023
- फोटो : instagram
हाथों पर बनाएं लहराता तिरंगा
इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने हाथों में इस तरह से लहराता हुआ तिरंगा बनवा सकती हैं। इसके अलावा अपने हाथों में देश की एकता को भी दिखा सकती हैं। ये काफी अलग डिजाइन है।
विज्ञापन
3 of 5
Independence Day 2023
- फोटो : instagram
भारत माता की तस्वीर
अगर आप कुछ अलग सी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह से अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवाएं। इसके अंदर भारत माता की तस्वीर काफी खूबसूरत लगेगी।
4 of 5
Independence Day 2023
- फोटो : instagram
शहीद वीरों की तस्वीर
अगर आप आजादी के जश्न में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के अपने हाथों में क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसे भारत के नक्शे के अंदर ही बनवाएं।