फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Collection: इन अभिनेत्रियों के पास है साड़ियों का शानदार कलेक्शन

Mon, 14 Aug 2023 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन बॉलीवुड की और टीवी की हसीनाओं के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है, जिसे देखकर आप भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree Collection - फोटो : instagram
Saree Collection: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर उम्र में पहनना पसंद करती हैं। चाहे ऑफिस की पार्टी हो या फिर घर पर कोई कार्यक्रम हर मौके पर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। त्योहारों में भी साड़ी पहनने का रिवाज होता है,पर कई बार महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि आजकल किस तरह की साड़ी ट्रेंड में है। जिस वजह से वो कैसी भी साड़ी खरीद लेती हैं। आपकी इसी परेशानी का हल हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनके पास साड़ियों का काफी शानदार कलेक्शन है। इन बॉलीवुड की और टीवी की हसीनाओं के पास आपको हर तरह की साड़ी देखने को मिल जाएगी। इन अभिनेत्रियों में माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी तक नाम शामिल है। तो आइए देर ना करते हुए आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनके पास साड़ियों का काफी क्लासी कलेक्शन है। 
विज्ञापन

2 of 7
Madhuri Dixit  - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित 

अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कही जाने वालीं माधुरी दीक्षित आज के दौर में भी अपना जलवा दिखाती रहती हैं। उनके साड़ी लुक्स बेहद ही क्लासी और एलिगेंट होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इनके साड़ी कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

अगर आप साड़ी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के पास आपको साड़ियों के काफी शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे। उनके साड़ी लुक काफी ज्यादा क्लासी भी लगते हैं। 

4 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी

एक समय था जब 80 के दशक की बेइंतहां खूबसूरत हेमा मालिनी को हर कोई अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए मरता था। आज भी उनका अंदाज सबसे अलग है। एलिंगेट लुक के लिए आप ड्रीमगर्ल का साड़ी कलेक्शन देख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Ankita Lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

अगर बात करें टीवी की अभिनेत्री की तो अंकिता लोखंडे के पास सिल्क की साड़ी का काफी ज्यादा शानदार कलेक्शन है। सिल्क की साड़ी एवरग्रीन होती है, जिसे आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी

अगर आपके कंधे चोड़े हैं तो आप दिव्यांका का साड़ी कलेक्शन देखने के अलावा उनके ब्लाउज कलेक्शन पर भी नजर डाल सकते हैं। उनके पास काफी ज्यादा शानदार और खूबसूरत साड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना दिलैक 

टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक अक्सर डिजाइनर साड़ी पहने दिखाई देती हैं। उनके ब्लाउज के डिजाइन भी काफी डिजाइनर होते हैं। अगर आप डिजाइनर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो टीवी अभिनेत्री से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें