हुमा कुरैशी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बहुत ही जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। वे महारानी में निभाए गए किरदार से बिल्कुल विपरित ही नजर आ रही हैं। हुमा फैशन के मामले में इन दिनों बहुत सक्रिय हो चुकी हैं और वे एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी कर रही हैं। इन तस्वीरों को वे सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। इस बार हुमा कुछ हद तक बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी खूब काम किया है। यह उनके इस नए लुक में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रशंसक भी उनके इस नए अवतार को देख चौंक गए हैं और वे इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हुमा का लेटेस्ट ड्रेस बहुत खूबसूरत है, साथ ही वे एक से बढ़कर एक पोज भी दे रही हैं। स्टाइलिंग के मामले में भी वे परफेक्ट लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए हुमा का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार।