लड़कियों पर जितना साड़ी खूबसूरत लगती है, शायद ही कोई और ऑउटफिट लग सकती है। साड़ी हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट लुक देने वाले होती है। शादी-पार्टी हो या तीज-त्योहार, हर इवेंट में लड़कियों के लिए साड़ी सबसे अधिक उपयुक्त होती है। अब साड़ियों में भी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। हालांकि अक्सर कुछ लड़कियों की ये शिकायत होती है कि साड़ी में उनका लुक मोटा दिखता है। साड़ी में अधिक वजन और चर्बी नजर आने के कारण लड़कियां चाह कर भी साड़ी पहनने से बचती हैं। लेकिन अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड की हसीनाओं के लुक से टिप्स ले सकती हैं। वहीं अगर आप साड़ी में स्लिम दिखने की चाह रखती हैं तो विद्या बालन के ट्रेडिशनल लुक से सीख लें। साड़ी लुक के मामले में विद्या बालन का कोई जवाब नहीं है। विद्या बालन अपने पारंपरिक साड़ी लुक के लिए बी टाउन में मशहूर हैं। आइए देखते हैं विद्या बालन के चार साड़ी लुक, जिसे आजमाकर आप लग सकती हैं स्लिम।