फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Outfit Ideas: होली खेलने के लिए भूल से भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना होंगे शर्मिंदगी के शिकार

Fri, 14 Mar 2025 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप होली खेलने के दौरान गलत कपड़े पहनते हैं, तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। इसलिए होली पर कपड़े चुनते समय इन बातों को ध्यान में रखें:
विज्ञापन
1 of 6
होली खेलने के लिए भूल से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
Holi Outfit Ideas : फाल्गुन मास में मनाया जाने वाला होली का त्योहार हर किसी के लिए काफी खास है।इसके लिए लोग कई-कई दिन पहने से तैयारी करते हैं। इस दिन खूब रंग खेला जाता है। वैसे तो आज-कल लोग गुलाल से होली खेलते हैं, लेकिन कई जगहों पर पक्के रंग से भी होली खेली जाती है।

होली पर रंग खेलने के लिए लोग हमेशा पुराने कपड़ों का चयन करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि होली खेलने के लिए कपड़ों का चुनाव करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस त्योहार का आनंद ले सकें। अगर आप गलत कपड़े पहनते हैं, तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। इसलिए होली पर कपड़े चुनते समय इन बातों को ध्यान में रखें:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सफेद रंग का बिल्कुल हल्का कपड़ा - फोटो : instagram
सफेद रंग का बिल्कुल हल्का कपड़ा

वैसे तो होली पर सफेद कपड़े पहनना ही हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि आपके सफेद कपड़ों का फैब्रिक एकदम पतला नहीं होना चाहिए। हल्के फैब्रिक के कपड़े गीले होने पर पारदर्शी हो सकते हैं। इससे आपको असहज महसूस हो सकता है और ये दूसरों के लिए भी ध्यान आकर्षित करने का कारण बन सकता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
बहुत टाइट या चिपकने वाले कपड़ों से बचें - फोटो : instagram
बहुत टाइट या चिपकने वाले कपड़ों से बचें

होली पर जो भी कपड़े पहनें, वो ज्यादा टाइट नहीं होने चाहिए। भीगे हुए टाइट कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं, जिससे असहजता महसूस हो सकती है। होली खेलने के लिए ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें। इससे आपको कंफर्ट रहेगा।

 

4 of 6
मंहगे कपड़े न पहनें - फोटो : instagram
मंहगे कपड़े न पहनें

रंग की वजह से महंगे कपड़े खराब हो सकते हैं। ऐसे में  होली खेलने के लिए कभी भी महंगे और नए कपड़े पहनने से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जिन्हें खराब होने का डर न हो।  
विज्ञापन

5 of 6
सिल्क के कपड़े न पहनें - फोटो : instagram
 सिल्क के कपड़े न पहनें

होली खेलने के लिए कभी भी सिंथेटिक और सिल्क न पहनें। ऐसे कपड़े रंगों को सोख लेते हैं और इन्हें साफ करना मुश्किल होता है। इसके अलावा, सिंथेटिक कपड़े भीगने के बाद शरीर से चिपक सकते हैं और असहजता पैदा कर सकते हैं। इससे एलर्जी की संभावना भी बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुराने कपड़े न पहनें - फोटो : instagram
पुराने कपड़े न पहनें

होली पर ज्यादातर लोग पुराने से पुराने कपड़े पहनते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा कटे-फटे या खुले कपड़े पहनने से आप असहज महसूस कर सकते हैं और कभी-कभी यह आपके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें