फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2025: इफ्तार की पार्टी में पेस्टल रंग के आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा, जानें कौन से कलर हैं ट्रेंड में

Thu, 13 Mar 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल ट्रेंड में हैं पेस्टल शेड्स, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि गरिमामयी और शालीन भी दिखते हैं। अगर आप भी इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी पेस्टल कलर आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

 
विज्ञापन
1 of 6
इफ्तार की पार्टी में पेस्टल रंग के आउटफिट पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Ramadan 2025: रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह इफ्तार पार्टियों का आयोजन हो रहा है। रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी में सबसे खास होता है सादगी और एलीगेंस का कॉम्बिनेशन।

इस साल ट्रेंड में हैं पेस्टल शेड्स, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि गरिमामयी और शालीन भी दिखते हैं। तो अगर आप भी इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो ये ट्रेंडी पेस्टल कलर आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इफ्तार पार्टी के लिए परफेक्ट हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पेस्टल पिंक - फोटो : instagram
पेस्टल पिंक 

यदि आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो लड़कियां पेस्टल पिंक अनारकली या शरारा सेट पहन सकती हैं। वहीं लड़के पिंक कुर्ता-पायजामा या पिंक जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। लड़कियां अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी और सिल्वर मोजरी इस लुक को कंप्लीट करेंगी।  
विज्ञापन

3 of 6
बेज और पीच - फोटो : instagram
 बेज और पीच

यदि आप रॉयल और ट्रेंडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो हल्के बेज या पीच कलर के सूट, शरारा या गरारा बहुत क्लासी लगते हैं। लड़के बेज कुर्ता और नेहरू जैकेट के साथ परफेक्ट लुक पा सकते हैं। इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्टिंग स्टोल कैरी करें।  

4 of 6
मिंट ग्रीन - फोटो : instagram
मिंट ग्रीन 

यदि फ्रेश और सोबर लुक कैरी करना है तो मिंट ग्रीन का चिकनकारी कुर्ता या शिफॉन साड़ी इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। पुरुष मिंट ग्रीन कुर्ता पायजामा या इंडो-वेस्टर्न जैकेट ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ महिलाएं गोल्डन या पर्ल एक्सेसरीज कैरी करें।  
विज्ञापन

5 of 6
लैवेंडर - फोटो : instagram

लैवेंडर 

यदि स्टाइलिश लुक कैरी करना है तो लैवेंडर अनारकली, शरारा या साड़ी आपको बेहद खूबसूरत दिखाएंगे। लड़के चाहें तो लैवेंडर कुर्ता विद व्हाइट पायजामा पहन सकते हैं। सिल्वर और व्हाइट एंब्रॉयडरी इस लुक को और खास बना देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्काई ब्लू - फोटो : instagram
स्काई ब्लू

कूल और ग्रेसफुल लुक के लिए हल्के नीले रंग का कुर्ता या लहंगा गर्मियों में आरामदायक भी रहता है और स्टाइलिश भी लगता है। स्काई ब्लू कुर्ते को व्हाइट पायजामा और जैकेट के साथ पेयर करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें