फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 : होली के लिए ट्रेंडी आउटफिट, स्टाइलिश के साथ मिलेगा सबसे अलग लुक

Thu, 02 Mar 2023 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप होली पर रिक्रिएट कर सकते हैं। इनको कैरी करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 5
होली के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
Holi 2023 : होली रंगो का त्योहार है, जिसका इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। इस दिन हर कोई जमकर रंगों से खेलता है। एक जमाना था जब पुराने कपड़ों को पहन कर होली खेली जाती थी। पर, आज के समय में लोग होली के लिए भी अलग आउटफिट तैयार करते हैं। होली पर लोग बड़ी-बड़ी पार्टी आयोजित करते हैं, जिनकी थीम भी पहले से ही डिसाइड होती है। पर, कई पार्टियां ऐसी होती हैं, जिन में किसी तरह की थीम डिसाइड नहीं होती।

ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों के साथ होती है कि, वो किस तरह के कपड़े पहनें। आपकी इस समस्या का समाधान हम आज देने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप होली पर रिक्रिएट कर सकते हैं। इनको कैरी करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा। इस खबर में हम आपको होली पर आउटफिट सिलेक्ट करने की टिप्स भी बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका की तरह पहनें लहंगा - फोटो : instagram
दीपिका की तरह पहनें लहंगा

अगर आप होली पार्टी में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो इस तरह का लहंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। व्हाइट और रेड कलर की स्कर्ट के साथ आप रेड और ब्लैक ब्लाउज में काफी खूरसूरत लगेंगी। दीपिका ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में चांद बालियां पहनी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
साड़ी है बेहतर ऑप्शन - फोटो : instagram

साड़ी है बेहतर ऑप्शन

होली पार्टी के लिए साड़ी एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे आप कैरी करके स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत भी लग सकती हैं। किसी भी रंग की साड़ी को आप अपना होली आउटफिट बना सकते हैं।

4 of 5
व्हाइट या पिंक सूट करें कैरी - फोटो : instagram
व्हाइट या पिंक सूट करें कैरी 

अगर आप कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो सूट आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ आप कलरफुल दुपट्टा कैरी करना ना भूलें। इससे आपका लुक और ज्यादा प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेलिब्रिटीज का होली लुक - फोटो : instagram
इन बातों का रखें ध्यान
  • होली के लिए आउटफिट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि, ये ज्यादा महंगे ना हों क्योंकि होली खेलने के बाद ये दोबारा इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेंगे। 
  • अगर आप हैवी झुमके पहन रही हैं तो खुले बाल न रखें क्योंकि डांस करते टाइम इससे आपको परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें