Nikki Tamboli : शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लड़कियां शादी में एथनिक वियर ही पहनना पसंद करती हैं। शादी में लहंगा और साड़ी पहन कर लड़कियां ना सिर्फ खूबसूरत बल्कि स्टाइलिश भी लग सकती हैं। अगर आप भी किसी शादी में एथनिक वियर पहनने का सोच रहीं हैं पर कंफ्यूज हैं कि किस तरह की साड़ी या लहंगा आप कैरी कर सकती हैं, तो आपकी इस दुविधा का हल हमारे पास है।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो हर तरह के एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हम बात कर रहे हैं निक्की तंबोली की। बिग बॉस 15 से सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। हर कोई उनके लुक्स को बेहद पसंद करता है। निक्की वेस्टर्न वियर से साथ-साथ एथनिक वियर में भी बला की खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको निक्की के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाएंगे जिससे आप भी टिप्स ले सकती हैं।