फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली पार्टी में दिखना है खूबसूरत तो अंकिता लोखंडे से टिप्स लेकर हों तैयार

Thu, 14 Mar 2024 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस होली पार्टी में आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अंकिता लोखंडे के इन लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
हिंदू धर्म में होली का त्योहार काफी अहम माना जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन करके इसके अगले दिन होली खेली जाती है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई का दिन भी कहा जाता है। होली के दिन चारों तरफ लोग एक ही रंग में रंग जाते हैं, और गले मिलकर अपनी दुश्मनी को भुला देते हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स भी होली खेलने में सबसे आगे रहते हैं। इन्हीं में अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है।

अंकिता लोखंडे जमकर होली खेलती हैं, और फिर अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। अंकिता का होली पार्टी लुक काफी खूबसूरत होता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल किसी होली पार्टी में जाने का प्लान कर रहीं हैं, तो उनके लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं।  उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होने के बाद आप पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
पहनें पीले रंग का आउटफिट

अंकिता ये ने लुक पिछले साल यानी कि 2023 की होली में कैरी किया था। इस होली पार्टी में एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन ने पीले रंग का मैचिंग आउटफिट पहना था। अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ इस पार्टी में जा रहा है, तो आप उनके साथ ट्यूनिंग कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
कैसा था लुक

बात करें अंकिता के लुक की तो उन्होंने इस लुक को पूरा करने के लिए शिफॉन फैब्रिक की पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी थी। इसके साथ मिरर वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं इस साड़ी लुक से साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए थे। एक्ट्रेस ने पीली साड़ी से साथ नाखूनों में भी पीले रंग की नेल पॉलिश लगाई थी। 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
सफेद आउटफिट है बेहतर विकल्प

होली खेलने के लिए अगर आप सफेद रंग का आउटफिट पहनेंगी, तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। सफेद रंग पर होली के रंग जब गिरते हैं, तो वो और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं। 2022 की होली पार्टी में एक्ट्रेस ने ये लुक कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram
कैसा था लुक 

बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने अपने इस होली लुक को पूरा करने के लिए मिरर वर्क वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्हें मिरर वर्क वाला ही ब्लाउज भी कैरी किया था, जोकि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही कानों में चांद बालियां और उंगली में बड़ी सी अंगूठी उनके लुक को पूरा कर रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें