फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Ambani: कॉलेज-दफ्तर में दिखाना है स्टाइलिश अंदाज तो ईशा अंबानी के इस लुक से लें टिप्स

Wed, 13 Mar 2024 11:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी का वैसे तो हर लुक काफी क्लासी होता है, लेकिन आज हम आपको उनका ऐसा लुक दिखाने जा रहे हैं, जो दफ्तर और कॉलेज के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
1 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/ isha_ambaniii
हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न गुजरात के जामनगर में मनाया गया था। इस समारोह में शरीक होने के लिए दुनिया भर से लोग आए थ। इतने सेलिब्रिटी के वहां होने के बावजूद लोगों की नजरें अंबानी परिवार की महिलाओं पर टिकीं थीं। हर कोई नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक का लुक देखना चाहता था।

बात करें मुकेश अंबानी की लाडली बिटिया ईशा अंबानी की तो समारोह में उनका हर लुक काफी क्लासी और खूबसूरत था। समारोह से समापन के बाद उन्हें मुबंई में जब देखा गया तो उनका सादगी भरा लुक भी लोगों को भा गया। ये लुक ऐसा था, जिसे कॉलेज और दफ्तर जाने वाली महिलाएं-लड़कियां भी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको भी ईशा अंबानी का ये लुक पसंद आया है, तो हम इसे कैरी करके के टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रिटेंड कुर्ता है बेहतर विकल्प - फोटो : instagram
प्रिटेंड कुर्ता है बेहतर विकल्प

अगर ईशा अंबानी के लुक से टिप्स लेकर आप अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक लाइट रंग का प्रिंटेड कुर्ता लें। अगर आपको डार्क रंग पसंद है तो आप डार्क रंग का कुर्ता भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्लेन पैंट देगी परफेक्ट लुक - फोटो : instagram
प्लेन पैंट देगी परफेक्ट लुक

प्रिंटेड कुर्ते के साथ कभी भी प्रिंडेड पैंट या प्लाजो नहीं पहनें। इसके साथ हमेशा प्लेन बॉटम ही पहनना चाहिए। प्रिंडेट कुर्ते के साथ अगर आप प्लेन पैंट या प्लाजो पहनेंगी तो कुर्ते का डिजाइन उभरकर सामने आएगा। 

4 of 7
जींस भी कर सकती हैं कैरी - फोटो : Instagram
जींस भी कर सकती हैं कैरी

अगर आपको पैंट या प्लाजो पहनना नहीं पसंद है तो इसके साथ जींस भी कैरी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि अगर कुर्ता डार्क रंग का है ,तो जींस हल्के रंग की पहनें और यदि कुर्ता हल्के रंग का है तो जींस डार्क रंग की पहनें।
विज्ञापन

5 of 7
पैरों में पहनें मोजरी या कोल्हापुरी
पैरों में पहनें मोजरी या कोल्हापुरी

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कभी शूज या सैंडिल न पहनें। इस लुक के साथ हमेशा पैरों में कोल्हापुरी चप्पल या फिर मोजरी ही पहनें। ये आरामदायक भी होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
खुले रखें बाल - फोटो : insatgram
खुले रखें बाल

ऐसे लुक के साथ अपने बालों को खुला रखें। अगर बाल खोलना नहीं पसंद है, तो आप मेसी पोनीटेल या मेसी बन भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिनिमल हो मेकअप  - फोटो : iStock
मिनिमल हो मेकअप 

दफ्तर और कॉलेज के हिसाब से आपको अपना मेकअप भी मिनिमल ही रखना चाहिए। बस चाहें तो इस लुक के साथ कानों में छोटे-छोटे झुमके पहन लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें