फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली में पहनना है ट्रेंडिंग आउटफिट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से लें टिप्स

Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनके आप होली पार्टी के लिए टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
होली के लिए ट्रेंडिंग आउटफिट - फोटो : instagram
Holi 2023: मार्च का महीना शुरू होते ही चारों ओर होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। बाजार अबीर और गुलाल से गुलजार हैं। जगह-जगह आयोजित होन वाली होली पार्टियों के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। एक समय था जब लोग होली की पार्टियों में पुराने कपड़े पहन कर जाते थे। पर, आज के समय में हर पल को लोग कैमरे में कैद करते हैं। जिस वजह से हर जगह स्टाइलिश दिखना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आपको भी कहीं से होली पार्टी का निमंत्रण मिला है, पर आप इस सोच में हैं कि किस तरीके के कपड़े पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे तो आपकी इस दुविधा का समाधान हमारे पास है। 

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बेस्ट होली लुक के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप भी पार्टी में बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं। ये ऐसे लुक्स हैं जिनको फॉलो करके आप खूबसूरत दिखने के साथ कंफर्टेबल भी रहेंगी। आइए अब देर ना करते हुए आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनसे आप होली पार्टी के लिए टिप्स ले सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर की तरह पहनें सूट - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की तरह पहनें सूट

जान्हवी कपूर एथनिक अवतार में हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं। अगर आप होली के लिए लुक देख रही हैं तो उनका ये व्हाइट सलवार-सूट एक बेहतर ऑप्शन है। सफेद सलवार के साथ व्हाइट कुर्ता और इसके साथ लाल दुपट्टा आपके लुक को बेहतर बनाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
एथनिक के लिए बेस्ट है सारा अली का ये लुक - फोटो : instagram
एथनिक के लिए बेस्ट है सारा अली का ये लुक

होली पार्टी के लिए आप सारा अली खान की तरह ही सफेद चिकनकारी सूट के साथ मल्टी कलर का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मल्टीकलर के ही बैंग्लिस आपके लुक को और शानदार बनाएंगे। 

4 of 6
होली पर कैरी करें प्रियंका की तरह हॉट लुक - फोटो : instagram
होली पर कैरी करें प्रियंका की तरह हॉट लुक

अगर आप होली पार्टी में एथनिक वियर कैरी करना नहीं चाहतीं तो व्हाइट कलर की लांग टीशर्ट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी आपके लुक को कंप्लीट करेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पार्टी के लिए बेस्ट है आलिया भट्ट जैसी ये साड़ी - फोटो : instagram
पार्टी के लिए बेस्ट है आलिया भट्ट जैसी ये साड़ी

अगर आप होली पार्टी के लिए फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस लुक को कैरी करते समय आप बालों में बन बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा की तरह दिखें कूल - फोटो : instagram
कियारा की तरह दिखें कूल

होली पार्टी में कूल दिखने के लिए आप कियारा आडवाणी का ये लुक कैरी कर सकती हैं। व्हाइट टी शर्ट के साथ डेनिम जैकेट और ब्लैक कलर की जींस आपके लुक को कूल दिखाने में मदद करेगी। हां इस लुक को कैरी करते समय ब्लैक कैप लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें