फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान का साधारण साड़ी में दिखा ग्लैमर्स लुक, पेपलम ब्लाउज से एथनिक वियर को दिया माॅर्डन टच

Wed, 10 Nov 2021 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
हर महिला साड़ी में स्टाइलिश और आकर्षक लगती है। सेलेब्स लेकर आम महिलाएं सभी खास मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसी वजह होती है साड़ी में उनका लुक अधिक प्रभावी लगना। हालांकि सेलेब्स डिजाइनर और महंगी महंगी साड़ियों से खुद को स्टाइल करते हैं लेकिन साधारण परिवेश की महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा महंगी और डिजाइनर साड़ियां पहनना बजट से बाहर होता है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि वह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह का लुक नहीं ले सकती। लेकिन टीवी इंडस्ट्री की दीवा हिना खान ने अपने नए लुक से इस गलतफहमी को भी दूर कर दिया कि स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे और डिजाइनर कपड़ों की ही जरूरत होती है। हिना खान ने हाल ही में साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान ने साधारण सी साड़ी पहनी है। हालांकि उनका ये एथनिक लुक तब भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी वजह उनका साड़ी को ड्रैप करने का तरीका और ब्लाउज का स्टाइल है। हिना खान के फैशन सेंस के तो पहले से लोग फैन हैं लेकिन इस बार हिना ने अपने लुक से महिलाओं को साड़ी में स्टाइलिश दिखने के टिप्स भी दिए हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का ट्रेंडी और स्टाइलिश साड़ी लुक ।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान इन तस्वीरों में ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। जार्जेट की हल्की सी साड़ी में हिना ने अपने स्टाइलिश ब्लाउज से एथनिक वियर को मॉडर्न टच दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
दरअसल हिना ने जॉर्जेट फैब्रिक की टाई और डाई साड़ी कैरी की है। सफेद रंग की इस साड़ी में ब्लैक चेक या ब्लाॅक्स बने हुए हैं। उनका ये लुक ट्रेडिशनल तो है ही साथ ही बेहद स्टाइलिश भी है।

4 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना के लुक को स्टाइल उनका पेप्लम ब्लाउज दे रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट पेप्लम ब्लाउज में जरदोजी कढ़ाई का काम किया गया है। चोली वाले भाग में कढ़ाई है और नीचे फ्रंट स्लिट स्टाइल में ब्लाउज का डिजाइन है। ये साड़ी फैशन डिजाइनर रीति अर्नेजा के कलेक्शन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना के लुक को उनका हेयर स्टाइल कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। हिना ने मेसी पोनीटेल बनाई हुई हैं। वहीं लुक को पूरा करने के लिए हिना ने मिनिमम मेकअप अप्लाई किया है। इसमें न्यूड आईशैडो, मस्कारा और न्यूड शेड  लिपस्टिक में हिना गजब के पोज दे रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें