चार दिन मनाए जाने वाली छठ पूजा का आज सबसे खास दिन है। 10 नंवबर को छठ की अहम पूजा हो रही है। महिलाएं अपने परिवार, पति और बच्चों समेत मनोकामना की पूर्ति के लिए छठ पूजा करती हैं। ये पूजा काफी कठिन मानी जाती है। हालांकि लोगों के मन में छठ पूजा की उत्सुकता कम नहीं होती। खास कर महिलाएं छठ पूजा को लेकर खास तैयारी करती है। अधिक आकर्षक और इस दिन खास दिखने के लिए महिलाएं अपने सबसे बेस्ट आउटफिट को कैरी करती हैं। वैसे तो छठ पूजा में ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक कपड़े जैसे साड़ी ही पहनती हैं। साड़ी पूजा पाठ के मौके के लिए भी उपयुक्त होती है और इसमें महिलाओं का लुक खूबसूरत लगता है। ऐसे में सवाल है कि साड़ी में ही अन्य महिलाओं से अलग दिखने के लिए आप क्या करें? बाजार में साड़ी की कई वैरायटी मौजूद हैं।फैब्रिक से लेकर स्टाइल के मामले में साड़ी में एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। वहीं महिलाएं साड़ी ड्रैपिंग में भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। इस छठ पूजा में आप भी स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए कुछ ट्रेंडी साड़ी कैरी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए चार तरह की साड़ियां जो इस छठ पूजा में आपको देंगी ट्रेंडी लुक।