फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2021: इस तीज लगाने जा रहे हैं मेहंदी, तो फॉलो करें ये पांच ट्रेंडी डिजाइन

Thu, 09 Sep 2021 09:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरितालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2021 - फोटो : Istock

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत हरतालिका तीज इस साल 9 सितंबर को है। सुहागिनों के लिए इस दिन का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। माना जाता है कि कन्याएं और सुहागिन महिलाएं इस दिन निराहार और निर्जला व्रत रखती हैं। कन्याएं माता पार्वती और भगवान शिव से मनचाहा वर मांगती हैं तो वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। सुहागिन स्त्रियां रात भर जगराता करती हैं। इस दौरान वह सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। सोलह श्रृंगार में सबसे पहला स्थान मेहंदी का होता है। बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसलिए महिलाएं पूजा से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी रचाती हैं। अगर आप भी हरतालिका तीज की पूजा करने वाली हैं और मेहंदी लगानी है तो यहां आपको कुछ आसान और फटाफट लगने वाली मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन मिल सकती है। आप इस बार इन मेहंदी की डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हरितालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2021 - फोटो : Istock

हम आपको कुछ चुनिंदा मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं। मेहंदी की इन डिजाइनों से आपके हाथ और अधिक आकर्षक लगेंगे। मेहंदी की ये डिजाइन लगाने में जितनी आसान है, देखने में उतनी ही सुंदर मेहंदी की इस डिजाइन को लगाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से फुल हाथ भरी हुई मेहंदी भी कम वक्त में लगा सकती हैं। इसमें आप फ्लोरल डिजाइन मेहंदी, अरेबिक डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
हरितालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2021 - फोटो : Istock

मेहंदी की पांच ट्रेंडी डिजाइन

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी काफी समय से ट्रेंड में है। लड़कियों के गोरे हाथों पर इस डिजाइन की मेहंदी से रंगत में निखार आता है। 

शेडेड मेहंदी कम समय और आसान डिजाइन के लिहाज से सबसे बेस्ट है। इससे लड़कियों के हाथ अधिक खूबसूरत लगते हैं। शेडेड मेहंदी में बाहर की ओर आउटलाइन बनाई जाती है और अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है।

4 of 5
हरितालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2021 - फोटो : Instagram/mehndidesigns

मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन भी ट्रेंड में है। इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं। गोल बूटा डिजाइन बनाने के लिए हथेली पर गोल आकार की बारीक लाइन बनाएं और उसके अंदर मेहंदी भर लें। इस तरह की मेहंदी रचने के बाद बहुत सुंदर लगती है।

झालर मेहंदी डिजाइन से हाथ पर फुल भर जाते हैं और इसे लगाना आसान भी होता है। इन दिनों ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है।

मेहंदी की बेल डिजाइन हमेशा ही ट्रेंड में रहती है। ये डिजाइन कम समय में तो लगती ही है, देखने में काफी आकर्षक भी दिखती है। अधिकतर लड़कियां यह डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। हर तरह के कपड़ों पर ये डिजाइन मैच करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरितालिका तीज मेहंदी डिजाइन 2021 - फोटो : Istock

क्यों लगाई जाती है मेहंदी

सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी को शुभ माना जाता है। मेहंदी लगाने के पीछे धार्मिक मान्यता है। कहा जाता हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। माता पार्वती के हाथों में रची लाल रंग की मेहंदी देखकर भगवान शिव प्रसन्न हो गए थे और मां पार्वती को स्वीकार कर लिया था। इसीलिए महिलाएं इसे सुहाग का एक प्रतीक मानती हैं और भगवान को प्रसन्न कर मनोकामना पूरी करने के लिए मेहंदी रचाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें