फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Makeup Look: हरियाली तीज पर दिखाना है सादगी भरा अंदाज तो इस तरह से हों तैयार

Tue, 06 Aug 2024 01:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो तैयार होते वक्त इन बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : instagram
Hariyali Teej Look: हरियाली तीज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास दिन महिलाएं महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस साल ये त्योहार 7 अगस्त को मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारी भी अब महिलाओं ने पूरी कर ली है। हर महिला इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारी करना शुरू कर देती है।

सुहागिन महिलाएं तीज की पूजा हमेशा 16 श्रृंगार करके ही करती हैं। इस दिन कौन सी साड़ी पहननी है, कैसी ज्वेलरी पहननी है, ये सब पहले से ही तय होता है। बस एक चीज को लेकर महिलाएं काफी संशय में रहती हैं कि उन्हें इस दिन कैसे तैयार होना चाहिए। ऐसे में ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको तीज के दिन सादगी भरा लुक पाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक देखकर लोग आपकी तारीफ किए बिना रह न पाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : iStock
सही फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

तीज पर तैयार होते वक्त ध्यान रखें कि जिस फाउंडेशन का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आपकी स्किन टोन के लिए परफेक्ट हो। अगर अलग स्किन टोन का फाउंडेशन इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपका चेहरा या तो सफेद दिखेगा या फिर काला दिखने लगेगा। इससे आपका लुक खराब हो सकता है। ऐसे में सही फाउंडेशन का चुनाव बेहतर है। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : Freepik
सही आईमेकअप का करें चयन

तीज के लिए तैयार होते वक्त सही आईमेकअप का चयन अवश्य करें। अगर आपका तीज का आउटफिट हैवी वर्क वाला है तो अपने आईमेकअप को लाइट रखें लेकिन अगर आउटफिट हल्का है तो आप इस तरह का हैवी आइमेकअप भी कर सकती हैं। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

4 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : iStock
सही हो लिपस्टिक

आईमेकअप की तरह ही लिपस्टिक का चयन करते वक्त भी ध्यान रखें कि डार्क लिपस्टिक हर आउटफिट के साथ अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में अपनी साड़ी या सूट के हिसाब से ही लिपस्टिक के रंग का चयन करें। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : instagram
 ज्वेलरी को रखें मिनिमल

आजकल काफी हल्की ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड है। ऐसे में आप चाहें तो हल्का सा डायमंड सेट या फिर गोल्ड की ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप गोल्ड नहीं पहनना चाहतीं तो आप अपने आउटफिट से मैच करके भी ज्वेलरी पहन सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : iStock
हेयर स्टाइल हो खास

आज कल काफी उमस भरा मौसम है, ऐसे में अपने बालों को बांधना ही बेहतर रहेगा। ऐसे में आप खास तरह की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके भी अपनी हेयर स्टाइल को खास बना सकती हैं। इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाली तीज मेकअप लुक - फोटो : instagram
सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र न भूलें

तीज के लिए तैयार होते वक्त गलती से भी अपनी सुहाग की निशानी को न भूलें। आप इसके लिए अपनी शादी के चूड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही गले में मंगलसूत्र अवश्य पहनें और सिंदूर तो गलती से भी न भूलें। पैरों में बिछिया और आलता भी लगाएं। ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें