मानसून की चिपचिपी गर्मी का असर बालों पर भी पड़ता है। जरूरत से ज्यादा टूट रहे बाल हर वक्त परेशान करते हैं। वहीं सिर पर आ रहे बेबी हेयर उड़ते रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है परफेक्ट हेयरस्टाइल की। क्योंकि मानसून में बाल भी जरूरत से ज्यादा झड़ते हैं। जिसकी वजह से बालों में किसी तरह की हीट स्टाइलिंग बालों को और खऱाब कर सकती है। अगर आप भी फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो इन हेयरस्टाइल को ट्राई करें। दो मिनट में बन जाने वाली इस हेयरस्टाइल से परफेक्ट लुक भी मिलेगा।