फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन की इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, दिखेंगी स्टाइलिश और गॉर्जियस

Sat, 31 Jul 2021 05:17 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अच्छा और अट्रैक्टिव लुक हर किसी को पसंद होता है। इस कारण ग्लैमरस और सुंदर दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते? आकर्षक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए वे विभिन्न फैशन स्टाइल को कैरी करते हैं। सुंदर दिखने के लिए लड़किया कई मर्तबा अपने ड्रेस के स्टाइल को चेंज करती हैं। इसके बाद भी उन्हें संतुष्टी नहीं मिल पाती। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी लड़कियां भी होती हैं, जो अपने लुक को बदलने के लिए ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं। इसे लेकर वे काफी असमंजस की स्थिति में रहती हैं। कई बार ये भी देखने को मिलता है कि लड़कियां नए फैशन स्टाइल को कैरी करने में काफी संकोच करती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन से जुड़े टिप्स बताएंगे, जिनको कैरी करने के बाद आप काफी सुंदर और गॉर्जियस दिखेंगी। आपका फैशन स्टाइल भी लोगों को काफी अट्रैक्टिव नजर आएगा। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ब्वॉयफ्रेंड जींस का करें प्रयोग 

अगर आपको कैजुअल ड्रेस में स्टाइलिश दिखने का शौक है। ऐसे में आप ब्वॉयफ्रेंड जींस का प्रयोग जरूर करें। आप इसको बॉडी फिटिंग टॉप के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप ब्वॉयफ्रेंड जींस को क्रॉप शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लुक आएगा। ज्यादा अच्छा दिखने के लिए आप इसके साथ ब्राइडेड बेल्ट को कैरी कर सकती हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बेल्ट्स का इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो नॉर्मल ड्रेस के साथ बेल्ट को जरूर कैरी करें। आप कुछ बेल्टेड ड्रेस को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। इन बेल्ट्स का उपयोग अपने कपड़ों के कॉम्बिनेशन के हिसाब से चुने। इससे आपका लुक काफी बोल्ड दिखेगा। आप मैक्सी ड्रेस के साथ भी बेल्ट को पेयर कर सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कूल पलाजो पैंट्स

कूल पलाजो पैंट्स इन दिनों फैशन के ट्रेंड में हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए आप इनको कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप अपने वेस्टर्न टॉप और इंडियन कुर्ता का पेयरिंग भी कर सकती हैं। इसमें आप काफी सुंदर और स्टाइलिश दिखेंगी। इसे फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों ही अवसरों पर पहना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डेनिम जींस

डेनिम जींस को कैरी करने से आपकी सुंदरता काफी बढ़ सकती है। अगर आप इसको किसी रेगुलर ड्रेस के साथ पहनती हैं, तो आप काफी स्टाइलिश दिखेंगी। इसे स्लिट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती के साथ भी कैरी किया जा सकता है। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें