फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर खान बनीं अबतक की सबसे खूबसूरत दुल्हन, वेडिंग रिसेप्शन से लेकर मेहंदी तक हर आउटफिट से लूटी महफिल

Sat, 26 Dec 2020 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान ने कोरियाग्राफर जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर को निकाह पढ लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वैसे शादी के पहले होने वाले फंक्शन से लेकर निकाह और उसके बाद वलीमा में गौहर खान के दुल्हन वाले लिबास ने हर किसी का दिल जीत लिया। वलीमा में दुल्हन बनीं गौहर खान के मरून और गोल्डन लहंगे में वो अबतक की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनीं नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
निकाह के बाद हुए वलीमा यानी वेडिंग रिसेप्शन में गौहर बेहद खूबसूरत मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगे में तैयार थीं। गोल्डन एंब्रायडरी के साथ इस लहंगे में मरून रंग के वेलवेट के कपड़े के साथ डिजाइन की गई थी। जिस पर की गई शाही कसीदाकारी इस लहंगे को बेहद आकर्षक बना रही थी। वहीं गौहर ने इस लहंगे के ब्लाउज को ऑफ शोल्डर लुक दिया था। वहीं जूल नेकलाइन और स्लीव पर पारदर्शी त्वचा के रंग से मेल खाता कपड़ा लगा था। जबकि मरून रंग की भारी भरकम चुनरी के साथ लंबी गोल्डन रंग की ट्रेल भी इस लहंगे के साथ जोड़ी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
गौहर खान - फोटो : Instagram
बात करें मेकअप की तो निकाह से अलग वेडिंग रिसेप्शन में गौहर न्यूड शेड की लिपस्टिक और हेडबैंड में दिखीं। वहीं गोल्डन हैवी नेकपीस के साथ चुनरी को सिर पर से रखा गया था। दुल्हन बनीं गौहर इस लुक में कमाल की खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं शौहर जैद दरबार ने काले रंग की भारी भरकम शेरवानी पहन रखी थी। 

4 of 6
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
इससे पहले निकाह में गौहर पारंपरिक हैवी एंब्रायडरी वाले आइवरी शेड के शरारे को पहने नजर आईं थीं। जिसके साथ गौहर ने अनकट डायमंड का भारी भरकम दो लेयर का नेकपीस पहन रखा था। वहीं डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ गौहर का ये लुक भी काफी आकर्षक था। वहीं जैद दरबार इस बार मैचिंक के गोल्डन और क्रीम कलर के शेरवानी को पहने नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx
निकाह से एक दिन पहले हुए संगीत समारोह में भी गौहर और जैद का खूबसूरत लुक नजर आया था। गौहर खान और जैद दरबार ने संगीत सेरेमनी के दौरान एक ही रंग की ड्रेस में थे। फैशनिस्ता गौहर खान ने इस दौरान ब्लू (Teal Blue) रंग का गरारा पहना जिस पर गुलाबी रंग और मिरर का वर्क था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कुर्ता पहना था। वहीं जैद दरबार ने कुर्ता पायजामा के साथ एम्बॉयडरी की हुई नेहरू जैकेट कैरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gauhar khan - फोटो : instagram
वहीं मेहंदी के बाद जैद और गौहर का क्यूट अंदाज मीडिया के सामने नजर आया था। जब दोनों मेहंदी दिखाते हुए पोज दे रहे थे। जिसमें गौहर पीले रंग के मिरर वर्क वाले टॉप और स्कर्ट पहने दिखी थीं। जिसके साथ गौहर ने फूलों वाली ज्वैलरी पहन रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें