Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है तो उससे पहले गणपति की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि बप्पा की पूजा से हर काम सफल होता है और सुख समृद्धि मिलती है। हर साल देशभर में गणपति का जन्मदिन भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश उत्सव पूरे दस दिन चलता है। इस बार इसकी शुरूआत 19 सितंबर से होगी, जिसकी तैयारियों की धूम बाजार में दिखने लगी है।
गणेश उत्सव में जगह-जगह बप्पा की स्थापना की जाती है। कई लोग तो अपने घरों में भी गणेश भगवान को लेकर आते हैं। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही लोग पांरपरिक रूप से तैयार भी होते हैं।
अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो खास रंगों के कपड़े पहन कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इन रंगों को पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। ऐसे में आपको ये पता होना बेहद जरूरी है कि बप्पा की पूजा में किन रंगों के कपड़े आप पहन सकते हैं।