फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की पूजा में जाने के लिए ऐसे करें मेकअप, जानें सिंपल तरीका

Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गणेश उत्सव में एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो कुछ इस तरीके का मेकअप आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : instagram
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। हर साल की तरह इस साल भी लोग बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के स्वागत को तैयार है। इसकी तैयारियों की धूम बाजारों में दिख रही है।

दरअसल, हर साल गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। इसके बाद दस दिन तक बप्पा की खूब खातिर होती है और फिर अनंत चतुदर्शी के दिन उन्हें विदा किया जाता है। इस दौरान दस दिनों तक जगह-जगह कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है।  ऐसे में पुरुष और महिलाएं हर कोई पारंपरिक तौर से तैयार होकर बप्पा के मंदिर जाते हैं।

महिलाओं की बात करें तो कपड़ों के बारे में तो हर किसी को पता होता है कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए लेकिन मेकअप का बहुत सी महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो कैसा मेकअप करके मंदिर जाएं। अगर आप गणेश उत्सव में एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो कुछ इस तरीके का मेकअप आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Makeup - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सबसे पहले लगाएं प्राइमर

मेकअप लगाने के लिए सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप का सीधा असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा। ये मेकअप से होने वाली कई परेशानियों से आपको बचाता है।
विज्ञापन

3 of 6
makeup new - फोटो : istock
बीबी क्रीम या फाउंडेशन

गणेश उत्सव में जाने के लिए आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में कोशिश करें कि आप जो भी बीबी क्रीम या फाउंडेशन इस्तेमाल करें वो हल्का ही हो। ज्यादा डार्क मेकअप पूजा स्थल पर आपको अजीब दिखा सकता है।

4 of 6
makeup - फोटो : pixabay
ब्लश और हाइलाइटर

अपने लुक को पूरा करने के लिए गालों पर हल्का सा ब्लश लगा लें और चीक बोन्स पर हाइलाइटर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
makeup - फोटो : pixabay
आई मेकअप

हल्के मेकअप के साथ आप आई मेकअप भी पूजा के हिसाब से ही करें। अगर आप आईमेकअप ज्यादा डार्क करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lipstick - फोटो : istock
लिपस्टिक

मंदिर के हिसाब से या तो न्यूड रंग की लिपस्टिक या फिर लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक आप लगा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें