गणेश चतुर्थी का पर्व वैसे तो लगभग पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में मनाएं जाने वाले गणेश उत्सव की धूम सबसे ज्यादा होती है। गणेश उत्सव को महाराष्ट्रीयन कल्चर से जोड़ कर देखा जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान महाराष्ट्रीयन औरतें अपने पारंपरिक स्टाइल में तैयार होती हैं। महाराष्ट्र की महिलाएं जो परिधान और एक्सेसरीज कैरी करती हैं, वो एक फैशन ट्रेंड बन गया है, जिसे अन्य राज्यों में गणेश उत्सव के दौरान लड़कियां कॉपी करती हैं। अगर आप ही इस साल महाराष्ट्र की महिलाओं की तरह परम्परागत लुक चाहती हैं लेकिन आपको मराठी स्टाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके काम की है। महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए कुछ आसान से टिप्स हैं, जिन्हे फॉलो कर आप भी मराठी मुलगी बन सकती हैं। बाजीराव मस्तानी की प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, कंगना रानौत को मराठी लुक में फैंस ने काफी पसंद किया। मराठी परंपरागत स्टाइल में अभिनेत्रियों के जैसे दिखने के लिए हम आपको महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनने के साथ कुछ परम्परागत मराठी ज्वेलरी और मेकअप के टिप्स देने जा रहे हैं।