फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footwear Tips: गर्मियों के लिए बेस्ट होते हैं ऐसे फुटवियर, पहनकर स्टाइलिश दिखने के साथ रहेंगी कंफर्टेबल

Tue, 30 May 2023 10:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके के कपड़े पहने जाते हैं, ठीक उसी तरह से इस मौसम में फुटवियर खरीदते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 5
women footwear - फोटो : istock
Footwear Styling Tips: मौसम चाहे कैसा भी हो, उसमें घूमने का अपना अलग ही मजा है। जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके के कपड़े पहने जाते हैं, ठीक उसी तरह से इस मौसम में फुटवियर खरीदते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, गर्मी के मौसम में फुटवियर खरीदते वक्त स्टाइल के साथ-साथ इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि इसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहें। अगर कोई महिला इस बात का ध्यान नहीं रखती है तो उनको फुटवियर पहनने के कुछ समय बाद ही उलझन होने लगती है।

ऐसे में गर्मियों में अपने लुक को फुटवियर की मदद से स्टाइलिश बनाने के लिए आपको फुटवियर के कुछ डिजाइन अपने कलेक्शन में शामिल करने पड़ेंगे जो काफी आरामदायक होते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपको गर्मियों में भी स्टाइलिश लुक मिल सके। 
विज्ञापन

2 of 5
footwear - फोटो : instagram
बेस्ट रहती हैं फ्लैट्स

अगर आप आरामदायक चीजों को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं तो फ्लैट्स फुटवियर आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे पहनने के बाद आराम से ऑफिस, पार्टी या फिर कैजुअल आउटिंग में भी जा सकती हैं। इसे कैरी करके आपको कभी उलझन नहीं होगी। फ्लैट्स में आपको पंजाबी जूती और कोल्हापुरी चप्पल जैसे वैराइटी भी आसानी से मार्केट में मिल जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
Footwear - फोटो : instagram
लोफर

लड़कों के साथ-साथ लड़कियों के लिए भी बाजार में काफी स्टाइलिश से लोफर मिलते हैं। ये देखने में बेहद सिंपल लगते हैं, पर इसको पहनकर आप काफी कंफर्टेबल रहेंगी।  

4 of 5
shoes - फोटो : pixabay
कैजुअल शूज

बहुत सी लड़कियां सिर्फ शूज पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के इस मौसम में अपने कलेक्शन में कैजुअल रनिंग शूज शामिल करेंगी तो सफर के दौरान आपको काफी आसानी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
footwear - फोटो : social media
एस्पाड्रिल्स

इस तरह के फुटवियर हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। आप इन्हें तो अपने कलेक्शन में शामिल जरूर ही करें। इसको पहनने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें