फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Looks: किसी फैशन आइकॉन से कम नहीं हैं देश के प्रधानमंत्री, ये लुक्स हैं इस बात का सबूत

Mon, 29 May 2023 05:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के प्रधानमंत्री हर इवेंट पर अपने अलग लुक से लोगों का दिल जीतते हैं। आज के लेख में हम आपको उनके बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
PM Modi Looks: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी अपने दौरों की वजह से तो कभी अपने परिधानों की वजह से आए-दिन सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल, पीएम मोदी का हर लुक काफी अलग और शानदार होता है। चाहे बात करें 15 अगस्त के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की या फिर बात करें विदेश में कैरी किए फॉर्मल लुक की, पीएम मोदी अपने हर लुक से युवाओं को प्रेरित करते हैं। हमेशा पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम मोदी मौके और जगह के हिसाब से भी कपड़े पहनते हैं।

कई बार उन्होंने राज्यों के पारंपरिक परिधानों में भी अपना जलवा दिखाया है। प्रधानमंत्री के हर नए पहनावे ने फैशन इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। पीएम के इन लुक्स की वजह से उन्हें फैशन आइकॉन कहा जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको पीएम के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे लोगों ने भी काफी प्यार दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
लुंगी और कुर्ते में पीएम

इन फोटोज में पीएम ने सफेद रंग की लुंगी के साथ एक कुर्ता पहना है। गले में गमछा उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। ये फोटो पोर्ट ब्लेयर के दौरे की है। 
विज्ञापन

3 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
कूल लुक में पीएम
 

कुछ समय पहले पीएम मोदी का नया लुक सामने आया था, जिसमे वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। इस लुक में पीएम कैमोफ्लॉज हाफ शर्ट, पैंट के साथ हाफ जैकेट पहने हुए हैं। आंखों पर चश्मा और सिर पर हैट उनके लुक को पूरा कर रही है। 

 

 

4 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
हिमाचल की पारंपरिक टोपी और जैकेट पहने पीएम

अटल टनल के उद्घाटन के समय पीएम मोदी ने कुर्ते पायजामे के साथ हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक जैकेट और टोपी पहनी थी। उनका ये लुक प्रदेश के लोगों को काफी भाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
पीएम का फॉर्मल लुक

विदेशी दौरे के दौरान पीएम ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। फॉर्मल लुक में वो बेहद क्लासी लग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Modi Looks - फोटो : instagram
'चोला डोरा' पोशाक में पीएम

केदारनाथ दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहनी थी, वो हिमाचल की खास 'चोला डोरा' पोशाक है। ये लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें