फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Mask: ये फेस मास्क देंगे स्टाइलिश लुक, प्रदूषण से बचने के लिए घर से निकलते समय लगाएं

Sat, 04 Nov 2023 10:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टाइलिश फेस मास्क - फोटो : instagram/trisha_sarees
त्योहारों में आप स्टाइलिश कपड़ो, मेकअप, ज्वेलरी सब को लेकर खास तैयारी कर रहे होंगे। दिवाली-भाई दूज से लेकर छठ तक में लहंगा पहनने का प्लान होगा। ऊपर से नीचे तक स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए बेस्ट आउटफिट, फुटवियर सब कुछ मैचिंग चाहते हैं लेकिन इन सब के बीच बढ़ रहा प्रदूषण सांस लेने में समस्या का कारण बन सकता है। इस कारण अपने बेस्ट आउटफिट और खूबसूरत लुक पर न चाहते हुए भी फेस मास्क को इस्तेमाल करना पड़ेगा। लेकिन फ्रिक न करें, फेस मास्क आपका स्टाइल बिगाड़ेगा नहीं, बल्कि आपको अधिक आकर्षक लुक देगा। मार्केट में कई ऐसे स्टाइलिश फेस मास्क आ गए हैं, जो कोरोना वायरस से सुरक्षा तो देते ही हैं. साथ ही लड़कियों के लुक को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी ट्रेडिशनल कपड़ो जैसे साड़ी व सूट पर फेस मास्क पहनने वाले हैं तो इन टिप्स को आजमा कर दिख सकते हैं स्टाइलिश।
विज्ञापन

2 of 5
स्टाइलिश फेस मास्क - फोटो : instagram/ekana.label
आज कल आपके कपड़ो की मैचिंग के फेस मास्क बाजार के उपलब्ध हैं। टॉप के प्रिंट से लेकर साड़ी या ब्लाउज की मैचिंग के भी मास्क मिल जाते हैं। इज़के अलावा मास्क कई फेब्रिक्स में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
स्टाइलिश फेस मास्क - फोटो : instagram/nishabhola_
आप साड़ी के बॉर्डर या साड़ी के प्रिंट से मैच करता हुआ फेस मास्क पहन सकते हैं। फ्लोरल प्रिंट, ब्लॉक प्रिंट,बूटी प्रिंट और भी कई तरह के प्रिंट के मास्क आप अपनी साड़ी, लहंगा या सूट से मैच कर सकती हैं।

4 of 5
स्टाइलिश फेस मास्क - फोटो : instagram/trisha_sarees
साड़ी के कंट्रास्ट ब्लाउज पहन रही हैं तो ब्लाउज से मैच करते हुए भी फेस मास्क पहन सकती हैं। लहंगे के साथ भी इसी स्टाइल को आजमा सकते हैं। अपनी चोली या दुपट्टे की मैचिंग का मास्क पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टाइलिश फेस मास्क - फोटो : instagram
अगर साड़ी और ब्लाउज एक ही स्टाइल या प्रिंट के हों तो एक दम कंट्रास्ट फेस मास्क भी आपके लुक को अक्ट्रेक्टिव बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें