फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion For Festival: त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं टीवी की इन बहुओं के लुक्स, डालें एक नजर

Thu, 02 Nov 2023 03:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आगामी त्योहारों में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो टीवी की इन बहुओं के एथनिक लुक्स पर नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram
Fashion: त्योहारों का सिलसिला शारदीय नवरात्रि के बाद से शुरू हो गया है, जिसकी धूम घरों के साथ-साथ बाजारों में भी दिखाई देने लगी है। अब कुछ ही दिनों में दिवाली, धनतेरस, भाई दूज और छठ पूजा का त्योहार है। ऐसे में हर कोई इन त्योहारों की तैयारियों में जुटा है। दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस महापर्व के लिए लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं।

बात करें पुरुषों की तो वो त्योहारों के लिए आसानी से कपड़ों का चयन कर लेते है, लेकिन दिक्कत महिलाओं के सामने आती है। उन्हें ये समझ नहीं आता कि त्योहारों में वो कैसे एथनिक कपड़े पहनें, जिसे पहनकर वो सबसे खूबसूरत दिखें। ऐसे में आज हम आपको टीवी की कुछ बहुओं के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनकी सराहना हर कोई करता है। 
विज्ञापन

2 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी

अगर आपकी नई-नई शादी हुई तो आपके लिए दिव्यांका त्रिपाठी का ये साड़ी लुक काफी परफेक्ट है। अगर आप चाहें तो इसी तरह से लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Fashion For Festival - फोटो : social media
देवोलीना भट्टाचार्जी

गोपी बहू का मशहूर किरदार निभाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी का ये सीक्वेन साड़ी लुक आपको ग्लैमरस लुक देगा। इस तरह की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

4 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram
हिना खान

अगर आप त्योहारों पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो एथनिक के साथ-साथ क्लासी भी हो तो हिना खान का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस तरह का इंडो वेस्टर्न ड्रेस आपको अलग लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

आजकल बिग बॉस में अपना जलवा दिखाने वालीं अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक काफी खूबसूरत होते हैं। आप चाहें तो उन्हीं की तरह सिल्क की साड़ी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई

टीवी सीरियल उतरन से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई स्टाइल के मामले में भी काफी अव्वल हैं। उनका ये अनारकली सूट लुक आपके लिए काफी परफेक्ट है। आप चाहें तो उन्हीं की तरह हेयर स्टाइल बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fashion For Festival - फोटो : instagram
रुपाली गांगुली 

टीवी की अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुली एथनिक लुक में काफी प्यारी लगती हैं। आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह का काफ्तान स्टाइल का कुर्ता और प्लाजो देखने में प्यारा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें