ब्रा आपके शरीर से बिल्कुल फिटिंग की होती है जिस वजह से इसे लंबे समय तक पहनने से डिस्कलरेशन, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं। इसलिए सोते वक्त ब्रा उतारकर सोना ही ठीक होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए, जिससे उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़ें। अगर आप ब्रा पहनकर सोना भी चाहते हैं तो हल्की और ढीली ब्रा का चयन करें, जिससे ब्रेस्ट के आस-पास कसाव न हो।