फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पहनते वक्त ज्यादातर लड़कियां करती हैं ये गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में शामिल

Mon, 08 Jul 2019 07:32 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर आप एक ही समय में सेंसेशनल और पारंपरिक दोनों लग सकती हैं। अभी हाल ही में अपने जेठ की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहन कर ये साबित कर दिया है कि साड़ी से बेहतर परिधान कुछ नहीं है। लेकिन साड़ी, देखने में जितनी अच्छी लगती है, उसे पहनना उतना ही मुश्किल है। अगर ठीक ढ़ंग से साड़ी को न पहना जाए तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकती है। जरुरी है कि आपने उसे ठीक ढ़ंग से बांधा हो तो आइए जानते है साड़ी को बांधते समय किन बातों का ख्याल रखें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
ठीक जगह पर बंधी हो साड़ी
साड़ी को पहनते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि न ही ये बहुत ऊपर से बंधी हो और न ही ज्यादा नीचे से नहीं तो आपकी लंबाई कम लग सकती है। हमेशा साड़ी को नाभि के ठीक नीचे से बांधना चाहिए और पल्लू कंधे के बीच से आया हो।
विज्ञापन

3 of 6
ब्लाउज हो सही फिटिंग का
साड़ी को पहनते समय ध्यान रखना चाहिए कि ब्लाउज मैचिंग का और सही फिटिंग का हो। बहुत ढीला ब्लाउज साड़ी के लुक को बिगाड़ सकता है। वहीं ज्यादा कसा हुआ ब्लाउज पहनने से आपको परेशानी हो सकती है।

4 of 6
पेटीकोट हो सही
साड़ी बांधने के लिए पेटीकोट की जरुरत होती है इसलिए पेटीकोट साड़ी की मैचिंग का हो। इसके साथ ही उसकी लंबाई भी ठीक हो। बहुत पतले कपड़े या नेट की साड़ी पहनते समय इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो छोटे पेटीकोट से आपके पैर दिख सकते हैं और ज्यादा लंबा पेटिकोट साड़ी से बाहर दिखने लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
साड़ी में कितनी प्लेट्स हों
साड़ी को बांधते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्लेट्स न बनें। सात से आठ प्लेट्स साड़ी में बननी चाहिए। अगर इससे कम प्लेट्स बनीं हैं तो भी ये देखने में अच्छी नहीं लगेंगी और बहुत ज्यादा प्लेट्स देखने में खराब भी लगेगी और आपका पल्लू भी छोटा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
फुटवियर का चयन
साड़ी को पहनने के बाद अगर आपने फ्लैट चप्पल या सैंडिल पहनी तो फिर आपका सारा लुक खराब हो जाएगा। साड़ी के साथ हमेशा हील वाली ही फुटवियर पहनें। अगर आपकी आदत नहीं है हील पहनने की तो फिर ब्लाक हील को आजमा सकते हैं। ये फुटवियर आपको पहनने पर आराम भी देगी और स्टाइल भी बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें