फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: बेहद स्टाइलिश हैं इन खिलाड़ियों की पत्नियां, आप भी टिप्स लेकर बदल सकती हैं अपना लुक

Mon, 04 Mar 2024 03:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जरूरी नहीं है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आप किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री से टिप्स लें, कई खिलाड़ियों की पत्नी भी इतनी खूबसूरत हैं, कि आप उनसे टिप्स लेकर अपना लुक बदल सकती हैं।  
विज्ञापन
1 of 7
बेहद स्टाइलिश हैं इन खिलाड़ियों की पत्नियां - फोटो : instagram
आजकल के समय में लोग अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो हर उम्र की महिला ये चाहती है, कि उनका लुक सबसे ज्यादा अलग और क्लासी दिखे। स्टाइलिश दिखने के लिए अक्सर महिलाएं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से टिप्स लेती हैं।

कई बार अभिनेत्रियों के लुक्स काफी ज्यादा बोल्ड हो जाते हैं, जिसे कैरी करना हर किसी के बस कि बात नहीं हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताएंगे, जो हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

खास बात ये है कि कई खिलाड़ियों की पत्नियां तो मॉडल हैं और कई की बॉलीवुड एक्ट्रेस। ऐसे में इनके पास हर तरह के आउटफिट आपको देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रविंद्र जडेजा तक की पत्नियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी धोनी

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो महेंद्र सिंह धोनी को ना जानता हो। ऐसे में आप उनकी पत्नी साक्षी धोनी को भी जानते होंगे। साक्षी हर तरह के आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखती हैं। उनके पास शॉर्ट ड्रेस से लेकर लहंगे तक का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। 
विज्ञापन

3 of 7
रितिका सजदेह  - फोटो : Twitter
रितिका सजदेह 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आता है। अगर आप सिंपल लुक्स पसंद करती हैं, तो रितिका के लुक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। 

4 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो खुद एक बेहद मशहूर अभिनेत्री हैं। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के लिए उनसे बेहतर विकल्प तो आपके पास हो ही नहीं सकता। 
विज्ञापन

5 of 7
संजना गणेशन  - फोटो : Sanjana Ganesan/Instagram
संजना गणेशन 

जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। चाहे बात करें उनके प्रोफेशनल लुक्स की या फिर बात करें उनके कैजुअल लुक की, हर आउटफिट में वो काफी क्लासी दिखती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रिवाबा जडेजा  - फोटो : सोशल मीडिया
रिवाबा जडेजा 

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी विधायक भी हैं। वो अक्सर साड़ी पहनें ही नजर आती हैं। अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है, तो आप रिवाबा जडेजा से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नताशा स्टैनकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टैनकोविच

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच खुद एक मॉडल हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। उनका हर एक लुक काफी बोल्ड और क्लासी लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें