फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Look: अनन्या से लेकर आलिया तक, अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज

Mon, 04 Mar 2024 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में अनन्या पांडे से लेकर आलिया भट्ट तक ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी बीती रात समाप्त हो गई है। तीन दिन तक चले इस इस भव्य समारोह में शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जो शरीक ना हुआ हो। इस समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आए हुए थे। सेरेमनी के आखिरी दिन कपल के लिए महाआरती का आयोजन किया गया था।

महाआरती का भव्य आयोजन होने के बाद के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई। इस अनोखी सेरेमनी में न सिर्फ अंबानी परिवार बल्कि वहां मौजूद हर मेहमान का खूबसूरत शाही और एथनिक अवतार देखने को मिला। चाहे बात करें शाहरुख खान के परिवार की, या बात करें सैफ अली खान के परिवार की, हर कोई खूबसूरत भारतीय परिधानों में नजर आया। कई अभिनेत्रियों के लुक्स तो ऐसे थे, जिन पर से नजरें हटाना मुश्किल था। 
विज्ञापन

2 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर-सैफ अली खान

जामनगर में चल रहे प्री वेडिंग समारोह में करीना कपूर गोल्डन आउटफिट मे नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने हैवी नेकपीस के साथ पूरा किया था। इसके साथ इवेंट में सैफ अली खान ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान-सुहाना खान

किंग खान के पूरे परिवार ने इस समारोह में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सबसे पहले बात करें सुहाना खान की तो वो गोल्डन साड़ी में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं। वहीं ब्लू रंग के सूट में गौरी खान बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके साथ ही व्हाइट कुर्ते और पायजामे में किंग खान काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

4 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

इस तीन दिन के प्री वेडिंग समारोह में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। कार्यक्रम के आखिरी दिन एक्ट्रेस गोल्डन रंग के हैवी लहंगे में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने गले में चोकर कैरी किया था। वहीं रणबीर को सफेद रंग की शेरवानी में देखा गया। दोनों का अंदाज काफी खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
माधुरी दीक्षित

तीसरे दिन के फंक्शन में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वो इस इवेंट में अपने पति श्रीराम नेने के साथ जामनगर पहुंचीं। तीसरे दिन उन्होंने पेस्टल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। वहीं उनके पति मरून रंग के कुर्ते में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
शनाया कपूर

लाल रंग की हैवी साड़ी में शनाया कपूर बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही अपने बालों को उन्होंने स्लीक स्टाइल में बांधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंं सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे

इस लाल और गोल्डन रंग के लहंगे में अनन्या पांडे बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपने लुक को उन्होंने खुले बालों से पूरा किया था। बात करें ज्वेलरी की तो उन्होंने सिर्फ माथे पर बड़ा सा मांगटीका लगाया था। इसके अलावा एक हाथ में कड़े भी बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। माथे पर बिंदी एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें