फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: टॉप हो गया ढीला तो इस तरह से पहनें, तरीका है आसान

Sat, 24 Dec 2022 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tops - फोटो : instagram
लड़कियां खुद को स्लिम फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। जिससे कि स्टाइलिश दिख सके लेकिन स्लिम फिट के चक्कर में सबसे ज्यादा नुकसान कपड़ों का होता है। जैसे ही आपने वजन घटाया कई सारे कपड़े ढीले दिखना शुरू हो जाते हैं। जिसे आलमारी के किसी कोने में रख देने की नौबत आ जाती है। 
अगर आपका पसंदीदा टॉप भी ढीला हो गया और उसे पहन नहीं पा रहीं, तो इन तरीकों की मदद लें। छोटे-छोटे फैशन हैक्स की मदद से इस तरह के ढीले टॉप को फिर से स्टाइलिश अंदाज में पहना जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
tops - फोटो : Social Media
लगाएं बेल्ट
बेल्ट केवल ढीले पैंट को सही जगह रखने के काम नहीं आती बल्कि ये आपके ढीले टॉप को फिट करेगी। थोड़ा स्टाइलिश डिजाइन के बकल वाली बेल्ट को अपने ढीले से टॉप के ऊपर लगाएं और इसे बिल्कुल अलग अंदाज में पहनें। फिर देखिए कैसे स्टाइलिश लुक मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
tops - फोटो : instagram
चूड़ी और रबर से दे डिजाइन
इन दिनों इंटरनेट पर ये हैक्स काफी ज्यादा दिखता है। जिसमे लड़कियां अपने ढीली ड्रेस या टॉप को चूड़ी की मदद से डिजाइन देकर स्टाइलिश बना रही हैं। असल में भी आप चाहें तो एक बार टॉप के नीचे चूड़ी फिटकर ऊपर से रबर लगा दें। टॉप के कमर से लेकर बस्ट एरिया के नीचे इस तरह से रबर लगाकर टॉप को टाइट और फिटिंग का बना सकती हैं। 

4 of 5
oversize tshirt - फोटो : social media
टक करें
अगर टॉप या टीशर्ट ढीला हो गया है तो इसे पैंट के अंदर टक कर पहन सकती हैं। इसे टक करने के लिए थोड़ा सा कंफर्टेबल तरीके से टक करके पहन सकती हैं। मिलिट्री टक करना आरामदायक रहता है। इसमे टॉप के किनारों को नीचे की तरफ से फोल्ड कर लें। इसी तरह से आगे के भी निचले हिस्से को प्लीट्स जैसा बनाएं पैंट या जींस के अंदर टक कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
नॉट भी है
अगर आप स्टाइलिश कपड़े पहनती है तो ढीले से टीशर्ट में नीचे की तरफ से नॉट लगा लें। ये क्रॉप टॉप की तरह बन जाएगा और आकर्षक लुक भी देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें