Pregnancy Fashion Tips: महिला हर मौके पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। बेहतर और ट्रेंडी कपड़ों के जरिए महिलाएं खुद को स्टाइल करती हैं। लेकिन जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उनके शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। साथ ही ऐसी अवस्था में सहजता का विशेष ध्यान देना होता है। ऐसे में गर्भवती महिला को कपड़ों पर खास ध्यान देना होता है। हालांकि गर्भावस्था में भी महिलाएं स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। कई महिला सेलिब्रिटी गर्भावस्था में ऐसे लुक और पोशाक में नजर आ चुकी हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु गर्भावस्था के दौरान अपने लुक के कारण काफी चर्चा में रहीं। कई मौकों पर इन अभिनेत्रियों ने काफ्तान को कैरी किया। बाजार में कई प्रिंट, स्टाइल के आकर्षक काफ्तान आपको मिल जाएंगे। अगर आप गर्भावस्था में हैं और सहजता के साथ खास दिखना चाहती हैं तो अभिनेत्रियों के जैसे कुछ फैशन टिप्स को अपनाकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।