शादी का सीजन शुरू हो गया है। सहेली से लेकर रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए आप भी तैयार होंगी। वेडिंग पार्टी में रेडी होने के लिए अगर आप कुछ हटके कपड़े पहनना चाहती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस आप पर ठहर जाएं। तो एक्ट्रेस संजना सांघी के इन खूबसूरत लहंगा कलेक्शन को जरूर देखें। एंब्रायडरी वाले लहंगे तो काफी सामान्य हैं। जिन्हें हर कोई पहने दिख जाता है शादियों में, ऐसे में आप जरूर किसी खास डिजाइन के लहंगे की तलाश में होंगी। संजना सांघी के ये लहंगे आपकी तलाश को पूरा करेंगे। साथ ही इन लहंगों में संजना के लुक्स भी काफी खूबसूरत हैं। जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं।