शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में किसी न किसी के घर-परिवार में शादियां तो हो रही हैं। दरअसल, जब भी हम किसी शादी-पार्टी में जाते हैं तो खुद को सबसे स्पेशल दिखाने के लिए कुछ न कुछ अलग करते ही हैं। वहीं, बात जब महिलाओं की आती है तो उनको तैयार होने में पुरुषों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है, क्योंकि वो मेकअप करती हैं। पर इसमें एक सबसे जरूरी चीज होती है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं और वो है लिपस्टिक। बाजार में लिपस्टिक के कई शेड्स उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाएं अपनी पसंद की चुनती हैं। पर कई बार एक ही शेड्स का बार-बार इस्तेमाल करने की वजह से आपके लुक पर कोई खास ध्यान नहीं दे पाता। इसलिए इस बार शादी-पार्टी में आप कुछ खास लिपस्टिक शेड्स लगाकर जा सकती हैं, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...