बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता? बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी और आइटम डांस से जलवे बिखेरने वाली नोरा एक कामयाब डांसर हैं। इवेंट शो हो या बॉलीवुड की बिग बजट वाली फिल्में हों, ये सभी नोरा के डांस के बिना अधूरे लगते हैं। नोरा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब प्यार देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने डांस और एक्टिंग के अलावा नोरा के फैशन सेंस को भी काफी पसंद किया जाता है। उनकी हर एक फैशन टिप्स को उनके चाहने वाले फॉलो करते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे अनारकली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही ये तस्वीरेें सोशल मीडिया पर काफी पसदं की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस ड्रेस के बारे में सबकुछ।