फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद लवर के नाम का टैटू ऐसे करें मॉडिफाई, पढ़ें मजेदार तरीके

Wed, 10 Aug 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टैटू
अक्सर लोग अपने प्यार की सच्चाई साबित करने के लिए गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के नाम का टैटू गुदवा लेते हैं। लेकिन मुश्किल तब शुरू होती है जब ब्रेकअप हो जाता है। ‌तब वो ये नहीं समझ पाते कि अब उस टैटू का क्या किया जाए। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो जनाब अब ट्रेंड बदल गया है। जानें  लड़के-लड़कियां ब्रेकअप के बाद उस टैटू को किस तरह से मॉडिफाई करवा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
टैटू
जो लोग रिलेशन के समय टैटू नहीं गुदवा पाते वो अब ब्रेकअप बाद गुदवा रहे हैं। युवाओं के हाथ पर बने टैटू से आप पता लगा सकते हैं कि उसका  ब्रेकअप हो चुका है। जैसे इस तस्वीर में भी किसी ने गुदवा रखा है कि मेरा पहला प्यार अधूरा रहा गया रिफट बी। थोड़ा फनी है लेकिन शायद ये आपके दर्द को कुछ कम कर सके। 
विज्ञापन

3 of 5
टैटू
इसके अलावा जो लोग पहले टैटू करवा चुके होते हैं। वो इसमें थोड़ी कलाकारी कर एक नया डिजायन बनवा लेते हैं। जैसे कि आप इन दो तस्वीरों में देख सकते हैं। पहले किसी ने अपने हाथ पर रवि नाम का टैटू गुदवाया था। लेकिन जब ब्रेकअप हो गया तो उसी टैटू पर एक उल्लू गुदवा लिया। ऐसा कर गर्लफ्रेंड ने अपना गुस्सा बयां किया है। 

4 of 5
टैटू
टैटू बनवाने में बॉलीवुड स्टार भी पीछे नहीं रहते। अब दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को ही ले लीजिए। जब दोनों रिलेशन में थे तब दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे RK गुदवा लिया था। फिर जब दोनों का ब्रकअप हुआ तो ये टैटू चर्चा में आ गया। इस टैटू पर उनके नए ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने कहा ‌था कि उन्हें दीपिका के टैटू से कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन फिर भी दीपिका ने इस टैटू को मॉडिफाई करवाया और RK को अपनी जिंदगी से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैटू
ऐसा ही कुछ ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुसैन के साथ भी हुआ। तलाक से पहले दोनों ने अपनी कलाई पर स्टार गुदवाया था। इतना ही नहीं अपने रिश्ते की बॉन्डिंग को दिखाने वाले इस टैटू की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन अब जब उनका तलाक हो गया है तो सुसैन इस टैटू को मॉडिफाई करा लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें