Latest Blouse Idea : भले ही आज के समय में लोगों का ड्रेसिंग सेंस काफी बदल गया हो, पर आज भी महिलाओं के लिए साड़ी उतनी ही जरूरी है, जितना की पहले थी। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। घर पर आयोजित कार्यक्रमों से लेकर ऑफिस तक में आसानी से साड़ी पहनी जा सकती है।
अगर बात करें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो साड़ी पहनकर जलवा बिखेरती रहती हैं। वैसे तो महिलाएं साड़ी के साथ सादा ब्लाउज ही कैरी करती हैं। पर, अब अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए यंग लड़कियां अलग-अलग तरीके के ब्लाउज कैरी करना पसंद करती हैं।
ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनकी तरह आप ब्लाउज डिजाइन बनवा कर जलवा बिखेरने को तैयार हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों की तरह बनवाए गए ब्लाउज आपको ना सिर्फ स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे बल्कि इससे आपको क्लासी लुक भी मिलेगा।