फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips : करना है क्रश को इंप्रेस तो उसके सामने पहन कर जाएं ऐसी ड्रेसेस, खुद ही कर देगा प्रपोज

Mon, 29 May 2023 11:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने क्रश को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इस तरीके की ड्रेसेस पहन उनके सामने जा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Fashion Tips
Fashion Tips : अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लड़के तो अपने दिल की बात किसी ना किसी तरीके से लड़की को बता देते हैं, पर लड़कियों के लिए ये आसान नहीं होता। लड़कियां काफी ज्यादा शर्मीली होती हैं। ऐसे में अपने क्रश से सीधा अपने दिल की बात करना उनके लिए आसान नहीं होता है। क्रश को इंप्रेस करने के वैसे तो कई ऐसे तरीके होते हैं, जिनको अपनाकर आप सामने वाले को इंप्रेस कर सकती हैं। पर, लड़कियां इन तरीकों को अपनाने में भी पीछे हट जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद आसान रहेगा।

अगर आप इस तरीके को अपनाएंगी तो आपका क्रश आपसे जरूर इंप्रेस होगा और खुद ही आपको प्रपोज कर देगा। इसके लिए आपको बस अपने फैशन सेंस में थोड़ा सा बदलाव करना है। अपने स्टाइल में बदलाव करके आप अपने क्रश की पसंद बन सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पहनकर आप भीड़ से हटकर नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
black dress - फोटो : istock
पहनें ब्लैक रंग की ड्रेस

ज्यादातर लड़कों को ब्लैक रंग पसंद होता है। ऐसे में आप अपने क्रश के सामने ब्लैक रंग की ड्रेस पहन कर जा सकती हैं। हो सकता है ब्लैक रंग की ड्रेस में आपको देखकर वो आपसे इंप्रेस हो जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
black dress - फोटो : istock
व्हाइट ड्रेस

लड़कों को व्हाइट रंग भी बेहद पसंद होता है। ऐसे में व्हाइट रंग की ड्रेस पहनकर आप उन्हें इंप्रेस कर सकती हैँ। 

4 of 5
salwar suit - फोटो : istock
एथनिक वियर

अगर आपके क्रश को एथनिक वियर पसंद है तो उनके सामने सूट पहन कर जाएं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में झुमके पहनना ना भूलें। माथे पर एक बिंदी जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
oversize tshirt - फोटो : instagram
ट्राई करें कूल लुक

अगर आपके क्रश को ओवर साइज कपड़े पहनना पसंद है तो उनके सामने आप भी कूल बनकर ही जाएं। कूल दिखने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप हमेशा ही ऐसे ही कपड़े पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें