फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामी गौतम के बाद इस हीरोइन ने गुपचुप रचा ली शादी, क्रिश्चियन गाउन में दिखा खूबसूरत अंदाज

Mon, 07 Jun 2021 12:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : instagram
अभिनेत्री यामी गौतम की शादी की खबरों में फैंस को काफी चौंका दिया था। वहीं एक बार फिर बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। ये जवानी है दिवानी और साहो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एवलिन शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर दी। एवलिन ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे आस्ट्रेलिया बेस्ड डेंटल सर्जन तुषान भिंडी के साथ आस्ट्रेलिया में ही शादी रचा ली है। बेहद छोटे समारोह में हुई इस शादी के बाद की तस्वीरें एवलिन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसके बाद फैंस का उन्हें बधाई देने का तांता लग गया है। बता दें कि एवलिन कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करते नजर आ चुकी हैं। फिल्म यारियां में भी वो एक्टिंग करते दिख चुकी हैं। पिछले दिनों ही फिल्म ये जवानी है दिवानी को पूरे आठ साल हुए थे। जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने इसे साझा किया था। वहीं एवलिन ने भी पोस्ट के जरिए फिल्म को याद किया था। क्रिश्चियन ब्राइडल बनीं एवलिन इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी ड्रेस भी हर किसी का ध्यान खींच रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : instagram
दरअसल, लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे तुषान भिंडी के साथ शादी के लिए एवलिन ने सफेद रंग की लैस वाले लॉन्ग गाउन का चुनाव किया था। जिसकी राउंड नेक और हाफ स्लीव इसे सिंपल और क्लासी बना रहे थे। वहीं बॉडी फिटिंग के साथ ही ड्रेस में नीचे की ओर फ्रिल लुक दिया गया है। वहीं लैस ड्रेस के लुक को खास बनाने के लिए न्यूड शेड के इनर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : instagram
जिसमे एवलिन का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। जिसे इस एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल हेयर डू और डायमंड की ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है। वहीं बात करें ब्राइडल के मेकअप की तो मैट मेकअप के साथ एवलिन ने न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ इसे पूरा किया है। वहीं साथ में दूल्हा बने तुषान भी डैपर लुक में नजर आ रहे थे। 

4 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : instagram
बता दें कि एवलिन पिछले डेढ साल से शादी की तैयारियों में लगी थीं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी की तैयारियां नहीं हो पा रही थीं। बता दें कि एवलिन का ये क्लासी विंटेज ब्राइडल गाउन आस्ट्रेलियन ब्रांड लॉस्ट इन पेरिस से लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin
इन दिनों बॉलीवुड में गुपचुप शादियों का दौर चल रहा है। तभी तो बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी की खबरें सामने आईं थीं। उन्होंने हिमाचल की वादियों में काफी परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ ब्वॉयफ्रेंड आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए थे। जिसके बाद से ही उनके फैंस शादी की हर तस्वीर के लिए काफी उत्सुक नजर आए। अभी एक दिन पहले ही यामी की शादी की बाद की तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने हरी साड़ी में लिपटी नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें