फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो सिंपल स्टेप्स में करें मेकअप, हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 09 Apr 2024 10:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो खास तरह से मेकअप जरूर करें। 
विज्ञापन
1 of 9
ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो सिंपल स्टेप्स में करें मेकअप - फोटो : instagram
रमजान के महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। ये महीना काफी पाक माना जाता है। इस वजह से कहा जाता है कि जो लोग सच्चे मन से इस महीने अल्लाह की इबादत करते हैं, उनकी हर दुआ पूरी होती है। रमजान के महीने के आखिर में मीठी ईद आती है। इस ईद का इंतजार लोग सालभर करते हैं। चांद दिखने के बाद ये तय किया जाता है कि ईद कब मनाई जाएगी।

ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो इस दिन लड़कियां और महिलाएं तो एथनिक पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। अगर आप भी ईद के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन आपको सही तरह से मेकअप करना नहीं आता, तो हम आपको उसके कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप भी ईद के दिन सबसे प्यारी दिखे। 
विज्ञापन

2 of 9
सबसे पहले चेहरा साफ करना जरूरी
सबसे पहले चेहरा साफ करना जरूरी

अगर आप चाहती हैं कि मेकअप आपके चेहरे पर सही से सेट हो जाए तो चेहरे को पहले साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले अच्छे फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 9
अब लगाएं मॉइस्चराइजर - फोटो : istock

अब लगाएं मॉइस्चराइजर

चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे में नमी की कमी नहीं होगी, जिस वजह से मेकअप सही से ब्लेंड होगा। 

4 of 9
अब लगाएं प्राइमर - फोटो : istock

अब लगाएं प्राइमर

मेकअप से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं, ताकि मेकअप में मौजूद तत्व आपकी त्वचा से दूर रहें। प्राइमर से त्वचा पर इस लेयर बन जाती है, जो त्वचा के लिए लाभदायक होती है। 
विज्ञापन

5 of 9
अब है फाउंडेशन की बारी - फोटो : iStock

अब है फाउंडेशन की बारी

अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप खराब न हो तो ईद पर अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन लगाएं। अगर इसका रंग आपकी त्वचा से मैच नहीं करेगा, तो आपका लुक खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
कंसीलर कर सकते हैं इस्तेमाल - फोटो : istock

कंसीलर कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर कई दाग-धब्बे हैं, तो आप कंसीलर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा पर कोई परेशानी नहीं है, तो आप ये स्किप कर सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
आईमेकअप - फोटो : istock

आईमेकअप

अपनी ड्रेस के हिसाब से आप आईमेकअप कर सकती हैं। अगर ड्रेस हल्के रंग की है, तो आप स्मोकी आई कर सकती हैं। वहीं अगर आपकी ड्रेस डार्क रंग की है तो लाइट आई मेकअप भी प्यारा दिखेगा। 

8 of 9
ब्लश और हाइलाइटर

ब्लश और हाइलाइटर

आपके मेकअप में चार चांद लगाने का काम तो ब्लश और हाइलाइटर ही करेगा। अपना मेकअप पूरा होने के बाद ये लगाना न भूलें। 
विज्ञापन

9 of 9
आखिर में लगाएं लिपस्टिक

आखिर में लगाएं लिपस्टिक

अपने लुक को आखिरी टच देने के लिए आपको लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी। इसका चयन भी अपने आउटफिट के अनुसार ही करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें