फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो तैयार होते वक्त श्रृंगार में इन चीजों को करें शामिल

Sun, 12 Nov 2023 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने श्रृंगार में शामिल करके आप दिवाली की शाम सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
Diwali 2023: आज दिवाली का त्योहार है। लोग इस त्योहार की तैयारियां लंबे समय से कर रहे थे। दिवाली के दिन शाम को हर घर, दुकान, ऑफिस में भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही मान्यता के हिसाब से इसी दिन भगवान श्री राम वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। ऐसे में तभी से दिवाली के दिन उनके स्वागत में लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। दिवाली खुशियों और रोशनी के साथ-साथ सजने संवरने का भी त्योहार है।

इस दिन नए कपड़े पहन कर अच्छे से तैयार होने की परंपरा है। इसी के चलते लोग पहले से ही शॉपिंग में लग जाते हैं लेकिन कई बार आखिरी समय तक समझ नहीं आता कि पूजा के हिसाब से कैसे तैयार हों। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने श्रृंगार में शामिल करके आप दिवाली की शाम सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, ताकि आप खूबसूरत दिखें।
विज्ञापन

2 of 6
Diwali 2023 - फोटो : instagram/weddingwireindia
बालों में लगाएं गजरा

दिवाली की शाम अगर आप एथनिक वियर पहन रही हैं तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है और इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जायेंगे। अगर आप असली फूलों का गजरा लगाएंगी तो आपका लोग और ज्यादा प्यारा लगेगा लेकिन अगर असली फूलों का गजरा नहीं मिल रहा तो आप नकली गजरा भी ले सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी

दिवाली के मौके पर हाथों में खनकती चूड़ियां आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। इसके लिए आपको बस अपने आउटफिट के मैचिंग की चूड़ी पहननी हैं। ये देखने में काफी कमाल की लगेंगी। 

4 of 6
Diwali 2023
कानों में पहनें झुमके

चाहे आप इंडो वेस्टर्न पहन रही हों, या एथनिक वियर, हर किसी के साथ कानों में ईयररिंग्स का होना बेहद जरूरी है लेकिन अगर आप इंडियन वियर पहन रही हैं तो कानों में झुमके ही पहनें। इसी से आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
गले में पहनें चोकर 

अगर आप मल्टीकलर नेकलेस पहनेंगी तो इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। आप चाहें तो टैंपल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diwali 2023
माथे पर लगाएं बिंदी  

पूजा के समय आपके एथनिक लुक को खूबसूरत बनाने का काम बिंदी करेगी। ऐसे में तैयार होते वक्त माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें