फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: इस दिवाली आपके स्टाइल पर होगी सबकी नजर, पहनें इस तरह के इंडो-वेस्टर्न परिधान

Sun, 12 Nov 2023 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली में इंडो वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram
आप अपने दिवाली लुक को सबसे खास और अलग बनाना चाहती हैं तो इस बार क्यों न एथनिक की जगह इंडो-वेस्टर्न लुक को ट्राई करें। दीपावली के दिन अधिकतर महिलाएं और लड़कियां कोशिश करती हैं कि वे भारतीय पारंपरिक परिधान ही पहनें, जैसे कि साड़ी, सूट या लहंगा। लेकिन हमेशा एथनिक ड्रेसअप थोड़ा उबाऊ लगता है। ऐसे में अगर आप वेस्टर्न ड्रेस अप भी नहीं करना चाहती हैं तो इस साल इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई करें। इंडो-वेस्टर्न कपड़े पश्चिमी और दक्षिण एशियाई फैशन का मिश्रण हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं। इनमें आप पारंपरिक के साथ ही ट्रेंडी भी दिखती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kiara Advani - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

एथनिक को-ऑर्ड आउटफिट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। खास बात यह है कि ये कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते। बाजार में को-ऑर्ड सेट के सैकड़ों डिजाइन उपलब्ध हैं। आपको ये हल्के से हल्के और भारी से भारी डिजाइन में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
धोती स्कर्ट - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप विद स्कर्ट

यह लुक आपके एथनिक पहनावे को एक मॉडर्न टच देता है। आप क्रॉप टॉप की जगह कुर्ती या जैकेट स्टाइल ब्लाउज भी पहन सकती हैं। इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेगी और क्लासी भी दिखेंगी।

इंडो-वेस्टर्न स्टाइल स्कर्ट

यह दिखने में धोती स्टाइल स्कर्ट है, लेकिन अगर आप इस पर दुपट्टे को साड़ी की तरह स्टाइल करती हैं तो यह आपको साड़ी लुक देती है। आप इस पर छोटी कुर्ती या ब्लाउज पहन सकती हैं।

4 of 6
पिंक शरारा - फोटो : instagram
शरारा पैंट्स

इंडो-वेस्टर्न की खास बात यही है कि आप इसे अपने तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। शरारा के ऊपर आप कुर्ती की जगह क्रॉप टॉप, जैकेट या साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं, जिसमें आप खूबसूरत दिखेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी - फोटो : instagram
साड़ी विद लॉन्ग श्रग

श्रग हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। इसे आप कुर्ती, प्लाजो, लॉन्ग स्कर्ट, या साड़ी पर पहन सकती हैं। लेकिन अभी जो सबसे ज्यादा चलन में है, वह है साड़ी विद लॉन्ग श्रग। आप साड़ी के ऊपर सुंदर-सा श्रग पहनकर उसकी शोभा बढ़ा सकती हैं।

फ्यूजन साड़ी

फ्यूजन के जादू ने पारंपरिक साड़ियों को आधुनिक मोड़ देकर एक अलग पहचान दी है। आसान भाषा में कहें तो फ्यूजन माने घालमेल! इसमें पेटीकोट की जगह जींस पहनी जाती है, ब्लाउज की जगह शर्ट पहनी जाती है या फिर आप जैसा चाहें, वैसा प्रयोग इसके साथ कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंगरखा सूट - फोटो : instagram
फ्लोर-लेंथ गाउन

इस साल दिवाली पर आप हल्के या पेस्टल रंग के गाउन का चुनाव कर सकती हैं। इस पर आप श्रग पहन सकती हैं या दुपट्टे को अलग तरीके से स्टाइल कर एक अलग लुक दे सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें