फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर पहनना है इंडो-वेस्टर्न तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें टिप्स, बदल जाएगा लुक

Mon, 06 Nov 2023 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिवाली पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनने का सोच रही हैं को इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
Diwali 2023: दिवाली के दिन हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। अगर बात करें महिलाओं की तो ज्यादातर महिलाएं दिवाली के लिए एथनिक वियर ही पहनना करती हैं, पर समय बदलने के साथ अब महिलाएं आरामदायक कपड़ों को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। सबसे बड़ी समस्या तो ये है कि दिवाली के लिए महिलाएं ट्रेंडी आउटफिट भी खरीदना चाहती हैं, लेकिन वो बजट का भी खास ध्यान रखती हैं।

ऐसे में आज हम आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए कपड़े तैयार करा सकती हैं। त्योहारों के मौसम में जब आप इस तरह के इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनेंगी तो आपका लुक काफी हटकर दिखेगा। इंडो वेस्टर्न कपड़े पहनते वक्त उसके साथ कैरी की जाने वाली एक्सेसरीज का खास ध्यान रखें। इसी से आपका लुक निखर कर आएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
कृति सेनन

अगर आप शरारा को ग्लैमरस अंदाज में पहनने का सोच रही हैं तो कृति से इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। हैवी वर्क का ऐसा आउटफिट आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

अगर आप साड़ी को अलग अंदाज में पहनने का सोच रहीं हैं तो पिंक रंग की इंडो वेस्टर्न साड़ी एक बेहतर विकल्प है। इसे आप पूजा के वक्त भी पहन सकती हैं। वैसे तो इस तरह का आउटफिट दिवाली पार्टी के लिए भी परफेक्ट है। 

4 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा

इस तरह का धोती-कुर्ता आपके लुक में चार चांद लगाएगा। इस तरह से दिवाली पर आप बोहो लुक कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी कैरी करना ना भूलें।
विज्ञापन

5 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
सोनम कपूर

अगर आप स्कर्ट-टॉप पहनना चाहती हैं तो सोनम कपूर के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। ये देखने में कमाल का लगता है। आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट की जगह किसी और प्रिंट का चयन कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो अनन्या पांडे की तरह ही प्लाजो और क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ श्रग आपके लुक को अलग बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लुक्स ऐसे होते हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। वो साड़ी से लेकर वेस्टर्न लुक में भी कमाल की लगती हैं। अगर आप उनके इंडो वेस्टर्न लुक से टिप्स लेना चाहती हैं तो ये लुक काफी बेहतर विकल्प है। शरारा सूट के साथ एक्ट्रेस ने दुपट्टे को अलग तरह सै कैरी करके लुक को बदल दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें