फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन पहनें अलग-अलग रंगों के कपड़े

Sun, 05 Nov 2023 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पांच दिन के दीपोत्सव में अपना जलवा दिखाना चाहते हैं, धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पांचों दिन अलग-अलग पांच रंगों के परिधान पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2023 - फोटो : iStock
Diwali 2023: दिवाली के महापर्व को लोग काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। कई-कई दिनों पहले से दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। धनतेरस के पहले लोग अपने घरों को खूब अच्छे से सजाते हैं। पांच दिन चलने वाले त्योहारों के लिए खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। धनतेरस के त्योहार से लेकर भाई दूज तक के लिए महिलाएं काफी अच्छे से सजती संवरती हैं।

वैसे तो हर महिला और लड़की अपने हिसाब से तैयार हो ही जाती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें। ऐसे में आज हम आपको ऐसे रंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप पांचों पूजा में पहन सकती हैं। पूजा के कपड़ों का चयन करने के लिए पुरुष भी इन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी रंग पूजा के लिए काफी शुभ भी रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Diwali 2023 - फोटो : instagram
धनतेरस

दिवाली के महापर्व के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करने की प्रथा होती है। ऐसे में आप लाल रंग का आउटफिट धनतेरस के दिन पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है। इस तरह के एथनिक वियर पुरुष और महिला दोनों के लिए बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Diwali 2023 - फोटो : istock
नरक चतुर्दशी

इस दिन के लिए आप हरे रंग के आउटफिट का चयन कर सकती हैं। अगर बात करें पुरुषों की तो पुरुषों के लिए हरे रंग का कुर्ता बाजार में मिल जाएगा। वहीं हरे रंग में महिलाओं के लिए तो हर तरह के आउटफिट मिल जाएंगे, जिन्हें पहन कर आप जलवा बिखेर सकती हैं।

4 of 6
Diwali 2023 - फोटो : instagram
दिवाली

दिवाली की पूजा साल की सबसे बड़ी पूजा मानी जाती है। ऐसे में दिवाली की पूजा के लिए आप पीले रंग का आउटफिट खरीद सकती हैं। पीले रंग का लहंगा, साड़ी और सूट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। खरीदारी करते वक्त ध्यान रखें कि आपके कपड़ों का रंग काला ना हो। 
विज्ञापन

5 of 6
Diwali 2023 - फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा

अगर आप गोवर्धन पूजा में पहनने वाले कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो नारंगी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। नारंगी रंग काफी शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diwali 2023 - फोटो : instagram
भाई दूज 

भाई दूज का दिन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का दिन होता है। ऐसे में आप इस दिन पेस्टल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। अगर आप अपने भाई और बहन के साथ ट्यूनिंग करेंगे तो आपका लुक और स्टाइलिश लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें