तीज त्योहार हो या शादी पार्टी लड़कियों के मनपसंद कपड़ो में लहंगा टॉप पर होता हैं। वैसे तो महिलाओं के पास ट्रेडिशनल ऑउटफिट में कई विकल्प होते हैं लेकिन अपने स्टाइल को अधिक ग्लैमरस बनाने के लिए लड़कियां लहंगा पहनना चाहती हैं। लहंगा में लड़कियों का लुक और फिगर काफी आकर्षक लगता है। 2 नवंबर से दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इन पांच दिनों के पर्व में आप 4 नवंबर को दिवाली की शाम आप लहंगा पहन कर लक्ष्मी गणेश की पूजा में शामिल हो सकती हैं। ऑफिस में दिवाली पार्टी में भी लहंगा लुक अच्छा लगेगा। हालांकि अगर आप दिवाली के मौके पर लहंगा पहनने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसे- आजकल किस तरह के लहंगे ट्रेंड में हैं? त्योहार के मुताबिक किस स्टाइल का लहंगा उपयुक्त रहेगा? इस तरह के सवाल आपके मन में भी हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लहंगा लुक से भी टिप्स ले सकते हैं। हाल ही में बी टाउन की हसीनाओं के लहंगा लुक में तस्वीरें सामने आईं हैं, जिससे आप भी आजमा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए एक्ट्रेसेस के चार लहंगा लुक, जो इस दिवाली आपको देंगे फैशनेबल स्टाइल।