दिवाली 2021 आने में अब अधिक समय नहीं बचा है। पांच दिन के दीपों के पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो रही है। 2 नवंबर को धनतेरस है, फिर नरक चतुर्दशी। 4 नवंबर को दिवाली, 5 और 6 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। ऐसे में हर दिन घरों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। लोग अपने घर को दीपों और लाइट्स से सजाएंगे। पूजा का माहौल रहेगा। इस मौके पर लड़के और लड़कियां सज संवर कर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाएंगे। ऐसे मौके पर लड़कियां तो आकर्षक दिखना ही चाहती हैं, लड़के भी स्टाइलिश दिखना चाहेंगे। अगर इस दिवाली लड़के और लड़कियां कुछ अलग लुक चाहते हैं तो सबसे पहले अपना वाॅडरोब चेक कर लें। पांच दिन के पर्व में आपको किस दिन क्या पहनना है? आउटफिट का स्टाइल कैसा होना चाहिए? कौन सा रंग दिवाली फेस्टिवल में किस दिन शुभ माना जाता है या आप पर अधिक जचेगा, ये पता होना चाहिए। इस दिवाली फैशनेबल और क्लासी दिखने के लिए लड़के और लड़कियों को ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं। कुछ खास परिधान आपके लुक्स में बदलाव के साथ ही पर्व को यादगार बना देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिवाली आप कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं।