दीपों का त्योहार आ गया है। दो नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का उत्सव 4 नवंबर तक है, यानी इस दिन दिवाली है। उसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। इस उत्सव में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए आप तरह तरह के टिप्स अपनाते हैं। स्टाइलिश कपड़ों, हेयर स्टाइल, एक्सेसरीज कैरी करते हैं। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में सबसे जरूरी है कि आपका चेहरा ग्लो करे। चिकनी और ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी पार्लर में पैसे खर्च करते हैं। लेकिन इस दिवाली आप ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। यहां हम आपको घर पर आसान तरीके से फेशियल करने के स्टेप बता रहे हैं। इन स्टेप को अपनाकर आप न केवल अपने पैसों की बचत कर पाएंगे बल्कि दिवाली में नेचुरल निखार लाकर खूबसूरत दिख सकते हैं। घर पर फेशियल से आपका चेहरा दमकने लगेगा। ऐसे में अगर त्योहार की तैयारी की भागदौड़ में आप मेकअप न कर पाए तो भी आपका लुक सुंदर नजर आएगा। आइए जानते हैं बिना पैसे खर्च किए घर पर फेशियल करने के आसान तरीकों के बारे में...