फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: बढ़ती उम्र में दिखना है सबसे स्टाइलिश तो दीया मिर्जा के इन लुक्स से लें टिप्स

Mon, 10 Jul 2023 02:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बढ़ती उम्र में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप एक्ट्रेस दीया मिर्जा से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
Dia Mirza: महिलाएं हर उम्र में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। इसके लिए वो स्किन केयर के साथ-साथ स्टाइलिंग टिप्स भी फॉलो करती हैं। अगर आपको भी स्टाइलिश दिखना पसंद है तो आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बाते में बताएंगे, जो 41 की उम्र में भी कहर ढा रही हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीया मिर्जा की, जो एथनिक लुक के अलावा वेस्टर्न लुक में भी गजब लगती हैं।

एक्टिंग के साथ-साथ दीया का स्टाइल के मामले में भी कोई तोड़ नहीं हैं। दीया अपनी उम्र की महिलाओं को फिटनेस के टिप्स तो देती ही हैं, इसके साथ ही वो अपने स्टाइल के मामले में महिलाओं की प्रेरणा हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए दीया हर तरह के आउटफिट पहनती हैं। आज हम आपको दीया के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप खूबसूरत के साथ स्टाइलिश दिख सकती हैं। ये आउटफिट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
गाउन

दीया का ये गाउन लुक बेहद खूबसूरत है। आप इनके इस लुक से टिप्स लेकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। ऐसा गाउन पहनते वक्त अपने बालों को भी आप स्लीक स्टाइल में सेट कीजिए।
विज्ञापन

3 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

इस तरह की शॉर्ट ड्रेस हर उम्र की महिला पर जचती है। अगर आप सहज हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 

4 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न ड्रेस

अगर आपको डिजाइनर कपड़े पसंद हैं तो इसे ट्राई कीजिए। दीया की तरह ही ये आउटफिट आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
सूट

सूट एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला या बच्ची पहन सकती है। इसे पहनते वक्त बस आप अपने मेकअप और हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
साड़ी

हर भारतीय महिला साड़ी पहनना पसंद करती है। आप भी दीया की तरह ऐसे खुले पल्लु की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ गले में चोकर जरूर पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dia mirza - फोटो : instagram
बॉस लेडी लुक

अगर आप वर्किंग महिला हैं तो ऐसा कॉ-ऑर्ड सेट जरूर ट्राई करें। ये देखने में काफी कमाल का लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें