फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: गर्भावस्था के दौरान कपड़े पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना सामने आएगी परेशानी

Mon, 10 Jul 2023 11:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्भावस्था के समय स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कपड़ों का चयन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
Pregnancy - फोटो : iStock
Styling Tips: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए उसकी जिंदगी का सबसे अहम समय होता है। गर्भावस्था के नौ महीने एक महिला अपने शरीर में एक बच्चे को पालती-पोसती है। इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। हार्मोन्स बदलने की वजह से गर्भवती महिला के ना सिर्फ भावनाओं में परिवर्तन होता है, साथ में शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। उन्हें ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। गलत कपड़ों के चयन से गर्भवती महिला काफी असहज हो जाती हैं।

इसी परेशानी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनका ध्यान आपको अपने कपड़े खरीदते वक्त रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो हो सकता है कि आपके सामने कई परेशानियां सामने आने लगें। आइए देर ना करते हुए आपको इन बातों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Pregnancy - फोटो : iStock
सूती कपड़ों को दें प्राथमिकता

अपनी गर्भावस्था के समय कोशिश करें कि सूती कपड़े पहनें। ये काफी आरामदायक होते हैं। प्रेगनेंसी में पसीना भी बहुत आता है, जिसमें सूती कपड़े आपको राहत पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Pregnancy - फोटो : iStock
साइज का रखें ध्यान

गर्भावस्था के दौरान अपने साइज का जरूर ध्यान रखें। अगर कपड़े ज्यादा टाइट होंगे, उनमें आप असहज हो सकती हैं। स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए साइज का ध्यान जरूर रखें। 

4 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आत्मविश्वास के साथ दिखाएं बेबी बंप

अगर आपको अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना पसंद है तो बेधड़क अपनी पसंद की ड्रेस पहनें। बस ड्रेस पहने वक्त ध्यान रखें कि इसमें पहले आप खुद सहज हों। 
विज्ञापन

5 of 7
Pregnancy - फोटो : Pexels.com
ऐसे कपड़े पहनें जो पेट को दें सहारा

गर्भावस्था के दौरान हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो आपके पेट को सहारा देते हों। अगर आप सही कपड़े पहनेंगी तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
pregnancy
फिगर हगिंग आउटफिट से रहें दूर

जो बॉडीकॉन आउटफिट होते हैं, वो एक दम टाइट होते हैं। इसकी वजह से आप असहज हो सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें इनसे दूर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
belt - फोटो : getty images
बेल्ट से बनाएं दूरी

पेट पर बेल्ट बांधने से आपके शरीर में परेशानी हो सकते है। ऐसे में कपड़े वही पहनें, जिसमें बेल्ट की जरूरत ना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें