फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवानंद थे ओरिजनल फैशन आइकॉन केवल काला कोट ही नहीं लोग उनके इस अंदाज के भी दीवाने थे

Tue, 03 Dec 2019 02:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : twitter
3 दिसंबर को बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद की पुण्यतिथि होती है। अपने दौर के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक देवानंद को उस जमाने का फैशन आइकॉन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे तो देवानंद की एक्टिंग और जिंदगी को लेकर कई किस्से सुनने को मिलते है। लेकिन इनमें से उनके फैशन से जुड़ा काले कोट का किस्सा बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
देवानंद अपने करियर के शुरूआती दौर में फिल्मों में काला कोट और सफेद शर्ट पहना करते थे। इस लुक में वो इतना गजब ढाते थे कि ये ड्रेस उस समय का ट्रेंड बन गया था। जहां लड़कियां उनको देखकर मरती थीं वहीं लड़के इस स्टाइल को कॉपी करना चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि देवानंद के काले कोट को सार्वजिक जगह पर पहनने पर ही बैन लगा दिया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
कहा जाता है कि कोर्ट ने उनके सार्वजनिक जगहों पर काले कोट को पहनने पर रोक लगा दी थी। क्योंकि उनको देखकर लड़कियां सुसाइड कर लेती थी। कहते हैं कि देवानंद की हिट फिल्म 'काला पानी' में उन्हें काले कोट को पहनने से रोक दिया गया था। क्योंकि निर्माताओं को डर था कि देवानंद के काले कोट की लड़कियां इतनी दीवानी हैं कि कहीं वो उनको देखकर छत से कूद न जाएं। हांलाकि सुसाइड वाली बातों में कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है। 

 

4 of 6
- फोटो : Social Media
देवानंद को बॉलीवुड का पहला स्टाइल आइकॉन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि केवल काले कोट ही नहीं बल्कि उनके हेयरस्टाइल को भी लोग बहुत पसंद करते थे। पफी हेयरस्टाइल की दीवानगी इस कदर थी कि फिल्म प्यार मोहब्बत के बाद बहुत से लड़कों ने अपने बालों का स्टाइल देवानंद जैसा बना लिया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
देवानंद के बाल हो या फिर काला कोट सब फैशन ट्रेंड बन जाता था। इसी में से एक थी उनकी हैट। फिल्म ज्वैल थीफ में पहनी गई अलग-अलग स्टाइल की हैट के भी सब दीवाने होते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
देवानंद के चलने का स्टाइल और गर्दन झुका कर बात करने के तो बॉलीवुड में भी दीवाने थे। रंगीन स्वेटर और गले में स्कार्फ भी उन्हीं का बनाया ट्रेंड था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें