बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को चौंका दिया और उनकी कड़ी मेहनत आज साफ देखी जा सकती है। ये अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में शीर्ष पर काबिज हैं और इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। दीपिका ने बड़े पर्दे पर कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई भी की। ओम शांति ओम हो या फिर बाजीराव मस्तानी, हर फिल्म में फैंस ने दीपिका की एक्टिंग को खूब पसंद किया। लेकिन दीपिका अपनी शानदार अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस, अपनी पर्सनालिटी और अपने लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं और लगभग हर लड़की उनकी तरह खूबसूरत दिखने के लिए उनके फैशन सेंस को फॉलो करती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस बारे में।